Indore News: पुलिस के हत्थे चढ़ी मोबाइल चोर गैंग, बरामद हुए ये महंगे फोन
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर अमित सिंह द्वारा दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में शहर में त्यौहारों पर भीड़भाड़ की आड़ में आम लोगों के मोबाईल, पर्स, चेन चुराने आदि की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर ऋषिकेष मीणा द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद यादव व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इन्दौर देवेन्द्र सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना जूनी इन्दौर और थाना रावजी बाजार की टीमों को योजनाबद्ध रूप से कार्रवाई के लिए लगाया गया। पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी.

क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर थाना जूनी इन्दौर और थाना रावजी बाजार की अलग-अलग पुलिस टीमे सादा वर्दी में लगाई गई। उक्त टीमों द्वारा ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जानकारी एकत्र कर संयुक्त रुप से ऐसे एक गिरोह को पकड़ा गया जो त्यौहारों आदि की भीड़ में शामिल होकर मौके का फायदा उठाकर आम लोगो की जेब से मोबाईल फोन निकाल लेते थे। पुलिस द्वारा ऐसे 27 लोगो की गैंग को पकड़ा हैं, जिसमें 9 पुरुषों के साथ महिआएँ व नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।
इनके कब्जे से विभिन्न कंपनी (आईफोन, सेमसंग आदि) के महंगे मोबाईलों का जखीरा कुल 32 मोबाईल फोन कीमती लगभग 8 लाख रुपये हैं, बरामद किये गये हैं। इन मोबाइलों की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी हैं, जिनसे अन्य घटनाओं का खुलासा होने की भी संभावना हैं।
ये भी पढ़े- MP News: 'नौकरी को जूते पर रखता हूं', इलाज करने आए आरक्षक को सरकारी डॉक्टर की धमकी












Click it and Unblock the Notifications