ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने गई दुल्हन प्रेमी के साथ भागी, 7 फेरों के लिए इंतजार करता रहा दूल्हा
इंदौर, 19 मई। मध्य प्रदेश के इंदौर में दुल्हन एनवक्त पर धोखा दे गई। ब्यूटी पार्लर में मेकअप के लिए निकली और फिर प्रेमी के साथ भाग गया। दूल्हा सात फेरों के लिए विवाह स्थल पर उसका इंतजार करता रहा। फेरों का मुहूर्त निकल जाने तक वो नहीं लौटी तो दूल्हा अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंच गया।

हुआ यूं कि इंदौर के एमजी रोड पुलिस थाना इलाके में जेल रोड पर उज्जैन से बारात आई थी। नाचते-गाते बारातियों के साथ दूल्हा तोरण मारने की रस्म निभाने पहुंचा था। मंडप में पहुंचकर दुल्हन के साथ सात फेरे लेने थे।
दुल्हन को मंडप में लाने की बारी आई तो देरी होती रही। शुरुआत में कहा गया कि दुल्हन मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई है। बाद में पता चला कि ब्यूटी पार्लर से दुल्हन लौटी नहीं। वह किसी युवक के साथ भाग गई।

इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों उसकी गुमशुदगी भी पुलिस थाने में दर्ज करवाई। वहीं, दूल्हे के परिजन भी थाने पर पहुंच गए। जहां हाथ में कटार और सिर पर पगड़ी सूट बूट पहने दूल्हे ने भी अपनी दुल्हन के लापता होने की शिकायत की।












Click it and Unblock the Notifications