अब 24 घंटे खुला रहेगा MP का ये शहर, बैठक में बना खास प्लान

इंदौर, 3 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि, इंदौर में तमाम तरह के विकासकार्यों के साथ ही शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के तरफ आगे ले जाया जा रहा है। इतना ही नहीं शहर में हर तरह की सुविधा के साथ-साथ 24 घंटे लोगों को आवश्यक परिवहन और संसाधन उपलब्ध रह सके, इसे लेकर भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत अब शहर 24 घंटे खुला रहने के लिए तैयार नजर आ रहा है, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में BRTS को 24 घंटे खुला रहने की अनुमति प्राप्त हुई है।

indore

बैठक में हुआ ये महत्वपूर्ण फैसला

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के AICTSL ऑफिस में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कलेक्टर मनीष सिंह, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल, पुलिस कमीश्नर हरिनारायणचारी मिश्र मौजूद थे।कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि, रात में नकारात्मक गतिवधियों के रूप में शराब दुकानों और होटल बार खोलने पर प्रतिबंध रहेगा। जरूरत पड़ी तो नकारात्मक गतिविधियों की सूची में अन्य व्यवसाय भी जोड़े जाएंगे। रेस्त्रां फूड जोन, सर्विस स्टेशन, दवा दुकानें अभी बीआरटीएस पर ही खोली जाएंगी। इसके बाद चरणबद्ध रूप से एमजी रोड और शहर के अन्य हिस्सों में भी खोला जाएगा।

जल्द हो सकता है फैसला

बैठक में हुए निर्णय के बाद अब संभावना जताई जा रही है की, लगभग 7 दिनों में शहर के प्रमुख मॉल प्रमुख बाजार और BRTS को खुला रखने का आदेश जारी हो सकता है।शहर में सिटी बस, शॉपिंग मॉल्स में खरीददारी, हॉस्टल स्टूडेंट्स का आना-जाना, होटल, रेस्टोरेंट आदि 24 घंटे खुले रहेंगे। शराब से जुड़े सभी संस्थान टाइम पर ही बंद होंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि, इंदौर में तमाम तरह के विकासकार्यों के साथ ही शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के तरफ आगे ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़े-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+