Singapore रवाना हुए क्रूज से गायब हो गई भारतीय बुजुर्ग महिला, MP के इंदौर की रहने वाली है गुमशुदा

Singapore: मलेशिया के पेनांग से सिंगापुर जलडमरूमध्य के रास्ते रवाना हुए एक क्रूज जहाज पर सवार 64 वर्षीय भारतीय महिला अचानक लापता हो गई। गायब महिला भारतीय है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। वह अपने पति जाकेश साहनी के साथ स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज पर सवार होकर सिंगापुर लौट रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सोमवार को हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुजुर्ग कपल की चार दिवसीय क्रूज यात्रा का आखिरी दिन था। उधर 'द स्ट्रेट्स टाइम्स की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार 70 वर्षीय जाकेश जब उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी को अपने कमरे से गायब पाया।

जाकेश ने क्रूज पर अपनी पत्नी को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। बाद में उन्होंने जहाज के चालक दल को सूचित किया, जिन्होंने उन्हें बताया कि जहाज से कुछ सिंगापुर जलडमरूमध्य में गिरा है। जहाज के ओवरबोर्ड डिटेक्शन सिस्टम को सतर्क कर दिया गया था। यह सिंगापुर के साथ मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण चीन सागर के बीच 113 किलोमीटर लंबा और 19 किलोमीटर चौड़ा व्यस्त शिपिंग मार्ग है।

Indian-elderly-woman-Missing-from-cruise-in-Singapore

इस घटना की सूचना जब जाकेश के बेटे अपूर्व साहनी को मिली तो उनके भी होश उड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में के मुताबिक अपूर्व ने बताया है कि उनकी मां को तैरना नहीं आता था और लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने उनके पिता को घंटो इंटरव्यू देना पड़ा। CCTV फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन महिला के संबंध में ऐसा कोई सुराग नहीं लगा जिससे उसके बारे में कुछ पता लग सकें। जहाज के चालक दल ने आशंका जताई है कि बुजुर्ग महिला में पानी में कूद गई हैं। पीड़ित परिवार ने अब भारत सरकार से भी मदद की गुहार लगाईं हैं।

क्रूज़ ट्रैकिंग वेबसाइट क्रूज़मैपर के अनुसार, स्पेक्ट्रम ऑफ़ द सीज़ क्वांटम-अल्ट्रा क्लास से संबंधित पहला रॉयल कैरेबियन क्रूज़ जहाज है जिसमें 2,137 स्टेटरूम हैं और यह 4,819 यात्रियों को सेवा दे सकता है, जिसमें 16 डेक, 18 डाइनिंग विकल्प, चार स्विमिंग पूल और 10 आउटडोर जकूज़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+