IND vs SA : स्टेडियम के स्टैंड में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्रिकेट फैंस में लगी सेल्फी के लिए होड़

इंदौर, 5 अक्टूबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्रिकेट का महा मुकाबला संपन्न हुआ, जहां होलकर स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट मुकाबला खेला गया। क्रिकेट के इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जहां साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम को शिकस्त दी। वहीं इस क्रिकेट मैच को देखने के लिए दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा था। इतना ही नहीं क्रिकेट मैच को देखने आम दर्शकों के साथ-साथ खास दर्शक भी स्टेडियम पहुंचे थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव शामिल रहे।

सिंधिया को अपने बीच पाकर खुश हुए फैंस

सिंधिया को अपने बीच पाकर खुश हुए फैंस

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए T20 क्रिकेट के महा मुकाबले को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट फैंस के बीच भी पहुंचे, जहां क्रिकेट फैंस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सेल्फी और फोटो लेने को लेकर उत्साह देखा गया। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट फैंस के साथ मुलाकात करते हुए हालचाल जाना। बता दें कि अक्सर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का क्रिकेट से बेहद खास जुड़ाव देखने मिलता है, जहां अक्सर सिंधिया क्रिकेट खेलते और क्रिकेट मैच देखते नजर आते हैं।

देखने मिला हाई स्कोरिंग मैच

देखने मिला हाई स्कोरिंग मैच

इंदौर के होलकर स्टेडियम में फैंस को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने मिला, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम ने गेंदबाजी चुनी तो वहीं इसके बाद मैदान में उतरे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दम दिखाते हुए 227 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम 178 रन पर ही सिमट गई। भारतीय टीम को भले ही होलकर स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन फैंस ने अपने अलग - अलग अंदाज से दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है।

पहली बार मिली भारत को हार

पहली बार मिली भारत को हार

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट का महा मुकाबला हुआ, जहां इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। संभवतः इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम की यह पहली हार है, इससे पहले हुए सभी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। शाम 7 बजे शुरू हुए T20 क्रिकेट के इस महा मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने मिल रहा था, जहां क्रिकेट के फैंस बड़ी संख्या में होलकर स्टेडियम में मौजूद रहे। इस दौरान होलकर स्टेडियम खचाखच भरा नजर आया, तो वहीं दर्शकों में भी उत्साह देखने मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+