Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच देखने आने वालों के लिए कुछ ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की तैयारी जारी है। इस बीच ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने डायवर्सन प्लान जारी कर दिया है। इंदौर पुलिस के द्वारा जारी किए गए डायवर्सन प्लान के तहत मैच शुरू होने से एक घंटा पहले और मैच खत्म होने के 1 घंटा बाद तक यह डायवर्सन प्लान लागू होगा।
इंदौर ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी किए गए डायवर्सन प्लान के मुताबिक एमजी रोड, रेस कोर्स रोड, इंद्रप्रस्थ टावर चौराहे से पंचम की फेल और मालवा मिल के साथ ही हाईकोर्ट तिराहा से मालवा मिल तक के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्सन।की व्यवस्था रहेगी।

कुछ इस तरह मिलेगी एंट्री
क्रिकेट मैच देखने के लिए जो फैंस हुकुमचंद घंटाघर की ओर और पंचम की फेल से स्टेडियम आएंगे, उन्हें जंजीर वाला चौराहा से एंट्री मिलेगी। वहीं लैंटर्न चौराहा की तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तक आ सकेंगे, जिन्हें पास मिले हैं, वह वाहन ही स्टेडियम में प्रवेश ले सकेंगे। बाकी अन्य वाहनों की पार्किंग बाल विनय मंदिर स्कूल और एसजीएसआईटीएस और पंचम की फैल में की गई है। यहां पार्किंग पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रहेगी। क्रिकेट मैच शुरू होने से एक घंटा पहले यानी दोपहर लगभग 12:30 बजे से मैच खत्म होने के 1 घंटे पहले तक लैंटर्न चौराहा से जंजीर वाला की ओर आने जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से बंद रखा गया है।
यहां करनी होगी वाहन पार्किंग
होलकर स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मुकाबले के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग-अलग स्थान पर की गई है, जहां पास धारक वाहन चालक यशवंत क्लब में वाहन पार्क कर सकेंगे, तो वहीं पास धारक खेल प्रशाल, बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, विवेकानंद स्कूल में अपने वाहन पार्क करेंगे। इसी के साथ अन्य वाहन चालक, बाल विनय मंदिर स्कूल पार्किंग, जीएसआईटीएस कैंपस पार्किंग, पंचम की फेल स्थित मैदान में पार्किंग कर सकेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल का खास प्लान तैयार कर लिया है।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच की तैयारी, कैसी है भारी बारिश के बाद पिच और मैदान की स्थिति, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications