चंद सेकंड में बिक गए हजारों टिकट, जानिए अब कैसे मिलेगा IND vs SA क्रिकेट मैच देखने का मौका?
इंदौर, 23 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले T20 क्रिकेट मैच के लिए खेल प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, जहां 4 अक्टूबर को होने वाले इस महा मुकाबले के ऑनलाइन टिकट 22 सितंबर की सुबह 6 बजे से ऑनलाइन वेबसाइट पर बिकने शुरू हुए थे, जहां महज चंद सेकेंड में ही सारे टिकट बिक गए। इस दौरान वेबसाइट क्रैश होने की शिकायत भी मिली। वेबसाइट क्रैश होने के चलते खेल प्रेमियों को टिकट खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद खेल प्रेमियों में नाराजगी है।

अब विंडो से टिकट बिक्री की तैयारी
जानकारी के मुताबिक एमपीसीए से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि, लगभग 14 हजार टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए रखे गए थे, जो महज 15 मिनट में ही बिक गए। वहीं अब विंडो से टिकट बिक्री को लेकर चर्चा जारी है। उधर, चंद सेकंड में टिकट बिक जाने से खेल प्रेमियों में नाराजगी देखने मिल रही है, जहां खेल प्रेमी अलग-अलग तरह के आरोप भी लगा रहे हैं, अबकी बार क्रिकेट मैच के लिए टिकट दर में बढ़ोतरी भी की गई है। बावजूद इसके खेल प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह होने के चलते, चंद सेकेंड में ही टिकट बिक गए।

पहले भी हो चुके हैं क्रिकेट के महा मुकाबले
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।

लंबे वक्त के बाद हो रहा अंतरराष्ट्रीय मैच
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लंबे वक्त के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। यही कारण है कि, खेल प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत क्रिकेट मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दुनिया भर के लिए क्रिकेटर ने इस सीरीज में हिस्सा लिया था। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा, जहां आगामी 4 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 का महा मुकाबला होगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications