Weather update: गर्मी से बेहाल MP, मानसून का इंतजार!

इंदौर, 2 जून: देश के कई हिस्सों में मानसून से पहले प्री मानसून एक्टिविटी के चलते राहत महसूस की जा रही है, लेकिन मध्यप्रदेश में फिलहाल गर्मी एक बार फिर बढ़ती चली जा रही है. मालवा निमाड़ अंचल में नौतपा होने के कारण गर्मी अपना कहर बरपा रही है. अत्यधिक गर्मी होने के चलते आमजन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब लोग मानसून का इंतजार करते नजर आ रहे हैं, फिलहाल मानसून ने केरल में अपनी दस्तक दे दी है, जहां से मानसून आगे बढ़ रहा है, वहीं 17 जून तक मानसून के मध्य प्रदेश में दस्तक देने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके बाद आमजन को कहीं ना कहीं राहत मिलती नजर आएगी.

indore

झमाझम बारिश कराएगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक का समय 15 जून से लेकर 1 जुलाई तक का रहता है. इस बार संभावना जताई जा रही है कि मानसून 17 जून तक मध्य प्रदेश में अपनी दस्तक दे सकता है. वहीं इस बार आशंका इस बात को लेकर के भी जताई जा रही है कि, प्रदेश में मानसून काफी एक्टिव रहते हुए झमाझम बारिश कराएगा.

राहत लेकर आएगा मानसून

मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है, लेकिन इस बीच अब जल्द ही मौसम परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है, जहां प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में आने वाले दिनों में आंधी तूफान के साथ रिमझिम बारिश का दौर देखने मिल सकता है, लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण तापमान में जहां बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, तो वहीं मौसम परिवर्तन की संभावना लोगों के लिए राहत लेकर आई है.

प्रदेश के इन हिस्सों में गर्मी का प्रकोप

वैसे तो इस बार पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है. ऐसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल समेत तमाम अंचलों में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुर, इंदौर, उज्जैन, खरगोन और बड़वानी जैसे जिलों में गर्मी का खासा प्रकोप देखने मिल रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+