Indore का गुलावट बनेगा आदर्श गांव, पर्यटन में होगा सुधार, युवाओं को मिलेगा रोजगार

लोटस वैली यानि गुलावट को देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शामिल करने के भी प्रयास होंगे, इसके लिए मास्टर प्लान बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

indore

Recommended Video

    इंदौर: मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम दौर में,सांसद बोले-जल्द दौड़ेगी ट्रेन

    इंदौर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गांव लोटस वैली गुलावट को आदर्श गांव बनाने की शुरुआत कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि, इस गांव को सांसद शंकर लालवानी ने आदर्श गांव के रूप में चयनित कर विकास की नई शुरुआत की है। लोटस वैली गुलावट को देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शामिल करने के भी प्रयास होंगे, इसके लिए मास्टर प्लान बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मास्टर प्लान बनाकर इस लोटस वैली गांव गुलावट का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत भाग लेने के लिए पहुंचे सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने गुलावट गांव के विकास के लिए शुरू किए गए विकास कार्यों तथा प्रस्तावित कार्य योजना की विस्तार से समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर गांव को आदर्श बनाने के संबंध में उनके सुझाव भी लिए।

    ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

    बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस गांव में 5 स्वसहायता समूह हैं। इन स्वसहायता समूह से 62 परिवार जुड़े हुए हैं। गुलावट गांव में अभी वर्तमान में 13 परिवारों को घुड़सवारी, नौका विहार, चाय एवं खान पान की दुकान आदि से रोजगार मिल रहा है। शेष सभी परिवारों को भी यहां रोजगार की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। उन्हें पार्किंग संचालन सहित आर्थिक गतिविधियों की जिम्मेदारी दी जाएगी। गुलावट में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, इसको दृष्टिगत रखते हुए इसे पूर्ण स्वच्छ गांव बनाया जाएगा। पूर्ण स्वच्छ गांव बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जब इंदौर शहर पूर्ण स्वस्थ हो सकता है तो यह गांव भी पूर्ण रूप से स्वच्छ बने। इस गांव को पूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए 11 लाख 65 हजार रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है।

    शनिवार और रविवार को चलेगी सिटी बस

    बैठक में तय किया गया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से गुलावट तक प्रति शनिवार और रविवार को सिटी बस चलाई जाएगी। बस अभी प्रयोग के रूप में शुरू होगी। बैठक में बताया गया कि, पर्यटकों की सुविधा के लिए गुलावट तक पहुंचने में आसानी हो इसको देखते हुए हातोद में बायपास बनाया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। बैठक में ग्रामीणों विशेषकर बच्चों की मांग पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने कहा कि यहां पर शीघ्र ही खेल मैदान विकसित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजा जाए।

    ये भी पढ़े- Dewas news: लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, करोड़ों की सौगात दी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+