MP news: दूल्हे ने बारातियों को गर्मी से बचाने का बैठाया अनोखा जुगाड, जिसने देखा उसने कहा- वाह, कर दिया कमाल
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो कई मामलों में आगे है, लेकिन अपनी जिंदादिल के लिए अलग पहचान रखने वाले शहर इंदौर से कुछ इस तरह की तस्वीर भी लगातार सामने आती है, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है।
जी हां, इन दिनों ऐसा ही कुछ वाक्या शहर में एक बार फिर देखने मिला, जहां शहर से एक ऐसी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें बारातियों को गर्मी से बचने के लिए लगभग 10 से ज्यादा कलर लगाए गए थे। इतना ही नहीं ये कूलर कुछ अंदाज में लगाए गए थे कि, जिसने भी देखा वह देखते ही रह गया।

बारात में लगवाए कूलर
दरअसल, शहर में इन दिनों विवाह समारोह का सिलसिला जारी है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को शादी समारोह में परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। खास तौर पर शादी समारोह में उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो लोग बरात में नाचने के शौकीन हैं। वहीं इसका रास्ता निकालते हुए एक दूल्हे ने अपनी बारात में नाचने वालों को गर्मी से बचने के लिए कुछ इस तरह के प्रबंध किए कि वह प्रबंध सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जहां दूल्हे ने अपनी बारात में 10 से ज्यादा कलर लगवाए, और इन कूलरों को इस तरह लगाया कि बारातियों को गर्मी का सामना बिल्कुल ना करना पड़े।
पहले भी आ चुके हैं वीडियो
ऐसा पहली बार नहीं है, जब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से अजीबो-गरीब बारात निकालने की तस्वीर सामने आ चुकी है। इससे पहले भी लगातार शहर से अलग-अलग तरह की तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों के बारात निकलने का बेहद उठा अंदाज दिखाई दिया है। इससे पहले मानसून के सीजन में निकली एक बारात में बारातियों ने त्रिपाल डालकर बारात निकली थी, जहां इस बारात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस बारात में बरसती बारिश के बीच लोग त्रिपाल डालकर डांस करते नजर आ रहे थे तो वहीं अबकी बार गर्मी के सीजन में गर्मी से बचाव के लिए लोग बारात में कूलर का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Cyclone Biparjoy की मालवा-निमाड़ अंचल में हो सकती है एंट्री, कितना खतरनाक होगा, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications