Indore News: इंदौर में करोड़ों की लागत से बनेगा सरकारी अस्पताल, मिलेगी ये खास सुविधा

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के समीप ग्राम दुधिया में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नवीन भवन बनाया जाएगा। राऊ विधानसभा क्षेत्र में स्थित यह अस्पताल 8 बिस्तरों की क्षमता का रहेगा। इसका भूमिपूजन यहां विधायक मधु वर्मा ने किया।

इस नवीन भवन के साथ ही चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाप के लिए आवास गृह भी बनाये जायेंगे। यह आवास गृह जी और एच टाईप के रहेंगे। उक्त निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के भवन शाखा द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्य की लागत 2 करोड़ 95 लाख रुपये से अधिक है। यह कार्य 8 माह में पूर्ण होगा।

Indore

अस्पताल में महिला एवं पुरूषों के लिए पृथक-पृथक वार्ड होंगे। प्रत्येक वार्ड में चार-चार बिस्तर रहेंगे। अस्पताल में माईनर ओ.टी., लेबर रूम, ऑफिस, स्टोर, प्रयोगशाला, मेडिकल ऑफिसर चेम्बर, महिला एवं पुरुषों के लिये पृथक-पृथक शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। भूमिपूजन अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष रवि रावलिया तथा लोक निर्माण विभाग पीआईयू के कार्यपालन यंत्री अजय यादव सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

कलेक्टर भव्या मित्तल ने 21 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की है। बैठक में सर्वप्रथम क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि जिले में 3860 क्षय रोगियों का पता लगाकर उनके उपचार करने का लक्ष्य है। भगवानपुरा विकासखण्ड में 220 के विरूद्ध 130 एवं झिरन्या विकासखण्ड में 160 के विरूद्ध 100 क्षय रोगियों का ही पता लगाया गया है।

कलेक्टर मित्तल ने लक्ष्य से बहुत कम संख्या में क्षय रोगियों का पता करने वाले इन दोनों विकासखण्ड में खखार जांच की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए सिरवेल स्वास्थ्य केन्द्र में एक टेक्नीशियन की सेवाएं सप्ताह में कम से कम 02 दिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संभावित क्षय रोगियों का पता लगाने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर खखार जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े- Indore News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा, अब इन मकानों और दुकानों की बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+