रेव पार्टी में सैकड़ो रईसजादों के साथ अय्याशी करते पकड़ी गई लड़कियां, पुलिस ने यूं उतरा नशा

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी रेव पार्टी पर रेड मारकर करीब सैकड़ो लड़के लड़कियों को नशे की हालत में पकड़ा है। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चल रही रेव पार्टी में खुलेआम ड्रग्स, गांजा और शराब परोसी जा रही थी।

पुलिस को मौके से गांजा, गोगो पेपर और शराब मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से कई कार-बाइक को भी जब्त किया है। युवक युवतियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्हें थाने लाने के लिए बस का इस्तेमाल करना पड़ा।

indore news rave party police raid

आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल ने देर रात तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित रिवेरा हिल्स पर चल रहे हाई प्रोफाइल ऑफ्टर पार्टी पर टीम के साथ दबिश दी थी। यहां करीब सैकड़ो से ज्यादा लड़के-लड़कियां पार्टी में खुलकर ड्रग्स, गांजा और शराब का सेवन कर रहे थे। एसीपी को जानकारी मिली थी कि, रालामंडल की पहाड़ियों पर स्थित रिवेरा हिल्स पर ऑफ्टर पार्टी चल रही है। जिस पर एसीपी ने दो थानों की पुलिस टीम बनाकर कार्रवाई की है।

सिविल ड्रेस में पुलिस की टीम ग्राहक बनकर पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद लड़के लड़कियां जमकर नशाखोरी कर रहे थे‌। यह देख एसीपी ने नशेड़ियों की घेराबंदी के लिए आजाद नगर टीआई और तेजाजी नगर पुलिस को गेट पर तैनात कर दिया। ताकि, कोई भी नशेड़ी वहां से निकल ना सके।

फिर, एसीपी की टीम ने एक साथ पार्टी पर दबिश दी तो वहां भगदड़ मच गई। एसीपी ने सभी युवक युवतियां को हिरासत में लेकर तेजाजी नगर थाने भिजवाया है।

एसीपी आशीष पटेल ने जानकारी दी की रिवेरा हिल्स फार्म के मालिक और आफ्टर पार्टी संचालित करने वाले रितेश यादव, कशिश वाधवानी और हितेश पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने रिवेरा हिल्स फार्म हाउस से सीसीटीवी और डीवीआर भी जप्त किए है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है‌।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+