MP: त्योहारों के मौसम में खाद्य विभाग अलर्ट, कहीं साबूदाना तो कहीं तेल और पनीर का लिया सैंपल
मध्यप्रदेश में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में उन प्रतिष्ठानों पर छापे मार कार्रवाई की जा रही है.

Recommended Video

प्रदेश भर में इन दिनों मिलावट करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है, जहां प्रदेश भर में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में उन प्रतिष्ठानों पर छापे मार कार्रवाई की जा रही है, जहां से खराब सामग्री के विक्रेता खराब सामग्री के उपयोग की शिकायत मिल रही है। साथ ही खाद विभाग की ओर से अलग-अलग दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए अलग-अलग लैब में भेजा जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एक बार फिर खाद्य विभाग की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दो रेस्टोरेन्ट से जब्त किये नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस जामोद ने बताया कि, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए मंदसौर के दो बडे रेस्टोरेन्ट का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें अब राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जायेंगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि, खाद्य सुरक्षा प्रशासन और राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार एवं सहयोग स्टॉफ ने निरीक्षण के दौरान ढाबा महू नीमच रोड से पनीर, दही, सोयाबीन तेल, मिर्ची का पाउडर एवं आईफा होटल से पनीर एवं पालक पेस्ट का नमूना लिया गया। जब्त नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान विभाग का सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहा।
ऊन में खिचड़ी और साबुदाने के लिए सेम्पल
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को खरगोन के ऊन की प्रतिष्ठानों से सेम्पल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एच.एल अवास्या ने बताया कि, शिवराम राठौर प्रतिष्ठान से साबूदाने की खिचड़ी और आयुषी किराना दुकान से साबूदाने और सोयाबीन तेल के सेम्पल लिए गए। लिए गए सेम्पल भोपाल जांच के लिए भेजे गए। अवास्या ने बताया कि यहां गणगौर पर्व पर भंडारे में प्रसादी सामग्री परोसी गई। भंडारे में परोसी गई खिचड़ी की दुकान पर भी विक्रय की गई। इसकी पूरी सामग्री किराना दुकान से ली गई थी।
ये भी पढ़े- Indore की सड़कों पर दौड़ेगी 'मोबाइल टेस्ट लैब', निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्री की होगी जांच












Click it and Unblock the Notifications