Indore में बनेगा देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट, कैसे होगा ये कारनामा, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर का एयरपोर्ट भी अब जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बनने जा रहा है। 22 दिसंबर को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू रीसायकल प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों को एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट एयरपोर्ट पर काम करने के लिए कहा था, जो अब साकार रुप ले चुका है।

Indore

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और इंदौर ने कचरे से कंचन तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा किया है। इसी तरह इंदौर एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा था और यहां के सफाई मित्रों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मेहनत से अब यह भारत का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बन चुका है, जिसका लोकार्पण केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री करेंगे।

इंदौर एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने की मूल अवधारणा फोर आर यानी रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल और रीस्टोर है। पहले इंदौर एयरपोर्ट को कचरे का निस्तारण करने के लिए नगर निगम को शुल्क चुकाना पड़ता था, लेकिन इस प्लांट के बनने के बाद आने वाले दिनों में एयरपोर्ट इससे कमाई भी करेगा। एयरपोर्ट पर एयरलाइन्स, दुकानों एवं गार्डन से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की गई है। इसमें गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाया जाएगा, वहीं सूखे कचरे को अलग कर लिया जाएगा।

बल्क वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के हिसाब से 3 हजार स्क्वायर फ़ीट की मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी बनाई गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में इंडिगो एयरलाइंस सीएसआर फंड से मदद की है। साथ ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी, संस्था आस एवं इंदौर नगर निगम की प्रमुख भूमिका रही है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर का एयरपोर्ट भी अब जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बनने जा रहा है। 22 दिसंबर को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू रीसायकल प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़े- Indore News: एयरपोर्ट जैसा हाईटेक बनेगा रेलवे स्टेशन, इस दिन से शुरू होगा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+