लग्जरी गाड़ी और गनमैन साथ रख लोगों को चकमा देती थी फर्जी SDM, अब हुए ये खुलासे

इंदौर, 10 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक शातिर महिला ने फर्जी एसडीएम बन कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। इस मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस शातिर महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं शातिर महिला से पूछताछ में कई अलग-अलग तरह के खुलासे हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सागर की रहने वाली इस शातिर फर्जी एसडीएम महिला ने अब कई लोगों को अलग-अलग तरह से ठगा है।

गनमैन को साथ लेकर घूमती थी

गनमैन को साथ लेकर घूमती थी

फर्जी एसडीएम लग्जरी गाड़ी में घूमती थी। इसके साथ ही उसने 200 रूपए रोज के हिसाब से एक गनमैन को भी अपने साथ रख लिया था। यही कारण था कि, एसडीएम बनकर घूम रही इस शातिर महिला को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह जाते थे। जानकारी के मुताबिक इस शातिर फर्जी एसडीएम महिला ने अब तक 20 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, जिनसे यह अब तक एक करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली कर चुकी है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ठगी का एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक ऐसी फर्जी एसडीएम को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है, जो खुद पीएससी क्लियर ना कर पाने पर फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने लगी। इस फर्जी एसडीएम को क्राइम ब्रांच की टीम ने व्यापारी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अब इस फर्जी एसडीएम से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

शातिर है आरोपी महिला

शातिर है आरोपी महिला

कुछ दिन पहले इंदौर क्राइम ब्रांच को एक शिकायत मिली थी, जिसमें नीलम नामक महिला द्वारा ठगे जाने की वारदात सामने आई थी। महिला इतनी शातिर थी कि, उसने कई फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही महिला द्वारा कपड़ा व्यापारियों से भी ठगी की गई थी, तो वहीं अलग-अलग विभागों में फर्जी लेटर जारी कर नौकरी दिलाने की वारदात भी सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+