MP News: तीन हिंदू लड़कियों के साथ मिला फर्जी सीबीआई अधिकारी, फैजान के मोबाइल में मिले अपराध के राज
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फर्जी सीबीआई अफसर को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान देवास निवासी फैजान उर्फ गोल्डी खान के रूप में हुई है।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हिंदू लड़कियों से देह व्यापार कराने का आरोप लगा है। आरोपी के साथ बिस्तर पर तीन लड़कियां पकड़ी गई है। दो दिल्ली और एक लड़की खरगोन की बताई जा रही हैं। साथ ही उसके फ्लैट से अश्लील सामग्री, सेक्स टॉय, हुक्का, तलवार और नकली पिस्तौल आदि भी मिला है।

फैजान के पास से एक आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर उसकी जानकारी सीबीआई अफसर के रूप में लिखी हुई है। वह इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में एक फ्लैट में रहता था।आरोप है कि फैजान हिंदू और सिख का वेश रख कर लड़कियों से नशा करा उनसे देह व्यापार कराता था।
पुलिस ने मामले को लेकर पहले आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। लसूड़िया पुलिस ने फैजान को जेल भेज दिया है। पुलिस को शक है कि वह नकली सीबीआई अफसर बनकर लोगों को डराता था, इसी वजह से वह अपने पास नकली पिस्तौल भी रखता था।
फैजान के मोबाइल में ऐसे कई तस्वीर मिली है। जिसमें उसने अपनी वेशभूषा भी बदली हुई थी। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मोबाइल में मिले वीडियो सहित अन्य सबूत पुलिस को सौंपे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फैजान को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की रात को पकड़ा है। उसे टाइम वह बिस्तर पर तीन लड़कियों के साथ मौजूद था। उसका मोबाइल चेक करने पर हैरान करने वाला खुलासा हुआ। उसमें नशाखोरी के वीडियो मिले। साथ ही वह लड़कियों से देह व्यापार कराता था।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह हिंदू लड़कियों को टारगेट बनाता था। मौके पर लसूड़िया पुलिस पहुंची। आरोपी को थाने ले जाया गया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में देह व्यापार से जुड़े कई सबूत मिले हैं। साथ ही उसका फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। आईडी में उसे स्पेशल ऑफिसर बताया गया है। फैजान के फ्लैट में पुलिस की एक वर्दी भी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications