'ये पृथ्वी का पूजन है...', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैलाश विजयवर्गीय के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जल्द 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, जहां इस अभियान के अंतर्गत पूरे शहर में 51 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

इस अभियान का हिस्सा बनने महाराज यानि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर आए, जहां उन्होंने भी अपनी मां के नाम पौधा लगाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच गजब का सियासी तालमेल देखने मिला।

Indore

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अभियान की जमकर सराहना भी की है, जहां उन्होंने सभी से एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की है। बहरहाल, सिंधिया और विजयवर्गीय के बीच दिखा गजब का सियासी तालमेल आने वाले दिनों में अपना कितना असर शहर की सियासत पर दिखाता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि, वृक्षारोपण के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वह पूरे इंदौर की जनता को गौरवान्वित कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री ने मुझे पत्र भेजा, और इंदौर के लोगों की सोच को होने नमस्कार किया। इंदौर के लोग जो सोचते हैं। वह करते हैं। हमें फिर से विषय पर चर्चा करना है, हमने जो कहा है, वह करके दिखाना है।

स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है, जहां इस अभियान में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इंदौर नगर निगम भी अहम भूमिका निभा रहा है। नगर निगम ने शहर को अलग-अलग झोन में बांटा है, जहां झोन के हिसाब से शहर में पौधारोपण कर शहर को नई पहचान देने की तैयारी है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर रेवती रेंज पर आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पौधारोपण के लिए नगर निगम की ओर से की गई तैयारियों पर बात की है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, अभियान के लिए शहर को अलग-अलग झोन में बांटा गया है।

ये भी पढ़े- 'जो कहा वो करके दिखाना है...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आखिर क्यों कही ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+