Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जो कहा वो करके दिखाना है...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आखिर क्यों कही ऐसी बात

MP का दिल कहे जाने वाला शहर इंदौर जल्द एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, जहां इस अभियन के अंतर्गत पूरे शहर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इस अभियान को शहरहित शुरू करने वाले प्लांट पॉलिटिशन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बताने के साथ ही शहरवासियों से वृक्षारोपण के लिए खास अपील की है।

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि, वृक्षारोपण के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वह पूरे इंदौर की जनता को गौरवान्वित कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री ने मुझे पत्र भेजा, और इंदौर के लोगों की सोच को होने नमस्कार किया। इंदौर के लोग जो सोचते हैं। वह करते हैं। हमें फिर से विषय पर चर्चा करना है, हमने जो कहा है, वह करके दिखाना है।

रेवती रेंज पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से दी, जिसमें उन्होंने बताया कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो इंदौर के लिए गौरव की बात है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि, पूरा शहर इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट नजर आ रहा है।

इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़े- 'कम लगती है अपनी उम्र...' युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देख बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+