MP: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का असर, आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, क्या-क्या होगा महंगा, जानिए?
हाल ही में मौसम के मिजाज के चलते बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें भी तबाह हो गई थी, जिसमें प्रमुख तौर पर प्याज और केले जैसी फसलों को नुकसान उठाना पड़ा था।

Recommended Video

मध्य प्रदेश में हाल ही में मौसम बिगड़ा हुआ नजर आया था, जिसके चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। फिलहाल, मौसम में थोड़ी राहत जरूर है, मगर आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है, पिछले दिनों बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें भी तबाह हो गई थी, जिसमें प्रमुख तौर पर प्याज और केले जैसी फसलों को नुकसान उठाना पड़ा था। साथ ही सब्जी की फसलें भी बर्बादी के कगार पर पहुंच गई थी।
इन फसलों को पहुंचा था नुकसान
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्याज, केले और अन्य सब्जियों की फसलें खराब हुई थी, जिसके चलते इन सभी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था।वहीं अब आने वाले दिनों में प्याज, केले और अन्य सब्जियों के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिसके पीछे की वजह बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को पहुंचने वाला नुकसान है। साथ ही आम की फसल को भी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद अब बाजार में आम की आवक कम ही नजर आ रही है। बहरहाल, आने वाले दिनों में मौसम के बिगड़े मिजाज का कितना असर महंगाई पर देखने मिलेगा, ये वक्त बताएगा।
फिलहाल मौसम साफ है
इंदौर में गर्मी लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां मौसम में हुए परिवर्तन के बाद अब लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। रविवार को इंदौर का तापमान लगभग 41.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो देश में सबसे ज्यादा था। लंबे वक्त के बाद ऐसा हुआ है, जब इंदौर का तापमान देश में सबसे ज्यादा रहा है। एक ही दिन में तापमान में लगभग 6.4 डिग्री का इजाफा देखने मिला जिसके बाद इंदौर में गर्मी महसूस की गई। इससे पहले वेदर डिस्टरबेंस के चलते बूंदाबांदी और बारिश का दौर देखने मिल रहा था, जहां मौसम साफ होते ही अचानक गर्मी ने जोर पकड़ा है, और तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है।
ये भी पढ़े- Weather: Indore देश में सबसे ज्यादा गर्म, क्या आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications