Indore news: क्या इंदौर में नहीं चल सकेंगी ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी?, उठी कुछ ऐसी मांग
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों ऑटो रिक्शा चालक परेशान नजर आ रहे हैं, जहां ऑटो रिक्शा चालक अलग-अलग मांगों को लेकर सड़क पर उतर चुके हैं। वहीं ऑटो रिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है।
इंदौर में इन दिनों बैटरी ई-रिक्शा और बाईक रिक्शा तेजी से रफ्तार पकड़ रही है, संभवत: इसी के चलते ऑटो रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते अब ऑटो रिक्शा चालकों ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है।

इंदौर शहर में बैटरी रिक्शा है, केवल मैजिक और वैन की जगह ही चली जाए, इन्हें ऑटो रिक्शा से बिल्कुल ना जोड़ा जाए, जो इंदौर शहर में 23 ई रिक्शा रूट निर्धारित हुए हैं, उन पर जल्द से जल्द ई-रिक्शाए चले जाएं आगे शहर में ट्रैफिक बढ़ता है तो और रूट तय किया जाए ताकि शहर एक आसान और ट्रैफिक मुक्त हो। इंदौर शहर में सवारी से ज्यादा ई-रिक्शा हो चुकी है इंदौर शहर में ई रिक्शा के शोरूम पूर्ण तरीके से प्रतिबंध किया जाए ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के परमिट सीमित किया जाए, शहर में ट्रैफिक अधिक होने के कारण ई-रिक्शाए कहीं भी खड़ी होकर अपना शहर का ट्रैफिक सिस्टम बिगड़ रही है।
इंदौर शहर में अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सी जिसका टैक्स न ही प्रशासन को जाता है, ना ही प्रदेश की जनता के भले में यह ना ही रजिस्ट्रेशन है, और ना ही इनका परमिट और बीमा यह केवल प्रदेश की जनता के साथ छल कर रहे हैं, बाइक टैक्सी का प्रावधान सवारी के रूप में नहीं किया जा सकता इसे पूर्ण तरीके से ऐप को बंद कराया जाए, साइबर सेल को हमने पहले भी मैटर भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इंदौर शहर में तीन बच्चियों अपनी जान गवा चुकी है।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में हादसा, चार्टेड और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर, Video












Click it and Unblock the Notifications