MP news : Diwali पर ग्रामीणों को Gift में मिलेंगे मकान, धनतेरस पर होगा गृह प्रवेश
इंदौर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत दीवाली के उपहार के रूप में 482 ग्रामीणों को पक्के आवास मिलने जा रहे है, इन्हें 22 अक्टूबर को गृह प्रवेश कराया जायेगा। यह गृह प्रवेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअली उपस्थिति में होगा। गृह प्रवेश का मुख्य कार्यक्रम सतना में आयोजित किया गया है। इसका सीधा प्रसारण इंदौर जिले के महू क्षेत्र के छापरिया में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में दिखाया जायेगा।

कुछ इस तरह होगा गृह प्रवेश
यह कार्यक्रम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। आवासहीन परिवारों के लिये इस योजना के तहत लगातार पक्के आवास बन रहे है। जिले में अब तक 8 हजार से अधिक पक्के मकान बनाकर ग्रामीणों सौपे जा चुके है। वर्तमान में 4 हजार से अधिक और आवास निर्माण का लक्ष्य जिले को मिला हुआ है। इसमें से 509 आवास पूर्ण कर लिये गये है।
ग्रामीणों का यह है कहना
अपने आवास का सपना साकार होने से ग्रामीणों में बेहद खुशी है। लाभान्वित हितग्राही अनेक मुश्किलों से निजात पा चुके है। ग्राम हरियाखेड़ी में रहने वाले ग्रामीण का सपना भी पूरा होने जा रहा है। उनका कहना है कि, आज मेरे पास खुद का पक्का मकान हो गया है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। परिजन भी एक अच्छे जीवन के लिये आगे बढ़ेगें। इसी तरह का कहना पुर्वाडाहप्पा के ग्रामीण का भी है। उसने बताया कि मैरा पहले कच्चा मकान था, अब पक्का मकान हो गया है। पहले बहुत समस्या होती थी। बारिश के दिनों में घर में रहना मुश्किल था, अब वह परेशानी नहीं रहेगी। किचड़ भी नहीं होगा। पक्का मकान मिलने से खुश ग्रामीण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications