Diwali 2022 : आप भी लेना चाहते हैं नई कार तो अभी से करनी होगी बुकिंग, ये है बड़ा कारण

इंदौर, 7 अक्टूबर : ऑटोमोबाइल सेक्टर एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रहा है, जहां कोरोना संक्रमण काल के बाद अबकी बार त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर भी पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है, हाल ही में दशहरा पर्व पर हुई कार और बाइक की बिक्री ने ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए दीपावली पर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि, दीपावली पर भी अबकी बार अच्छी खासी बिक्री होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, दीपावली पर कार और बाइक खरीदने के लिए अभी से बुकिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अक्सर दीपावली पर डिमांड बढ़ने के कारण ग्राहकों को नई कार और बाइक मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अभी से करना होगी बुकिंग

अभी से करना होगी बुकिंग

दीपावली के पर्व पर नई कार और बाइक खरीदने का मन बना रहे लोगों को अभी से ही अपनी नई कार और बाइक के लिए बुकिंग करनी होगी, वरना हर बार की तरह इस साल भी दीपावली पर कार और बाइक की डिमांड बढ़ जाने के कारण हाथों-हाथ कार और बाइक मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं अबकी बार दीपावली पर कई अलग-अलग तरह के ऑफर सभी कंपनियों और शोरूम संचालकों की ओर से रखे गए हैं, जिनका सीधा फायदा भी कार और बाइक खरीदने वाले लोगों को मिलेगा।

पुष्य नक्षत्र के साथ शुरू होगा बिक्री का सिलसिला

पुष्य नक्षत्र के साथ शुरू होगा बिक्री का सिलसिला

दीपावली पर्व को देखते हुए शोरूम भी अब तैयार नजर आ रहे हैं, जहां पुष्य नक्षत्र के साथ ही दीपावली पर्व का आगाज होगा, और इसी दिन से नई कार और बाइक लेने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। पुष्य नक्षत्र से लेकर दीपावली तक लोग अपने और अपने परिवार के लिए नई कार और बाइक खरीदते नजर आएंगे। अबकी बार दशहरा पर हुए अच्छे खासे बिजनेस के बाद अब दीपावली पर अच्छे खासे व्यापार की उम्मीद ऑटोमोबाइल सेक्टर के व्यापारियों की ओर से जताई जा रही है। इसी को देखते हुए अलग-अलग तैयारियों का सिलसिला भी बाजार में जारी है।

दशहरा पर हुई अच्छी खासी बिक्री

दशहरा पर हुई अच्छी खासी बिक्री

मध्यप्रदेश में दशहरे पर्व का उत्साह देखने मिला, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दशहरे पर्व पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी रफ्तार पकड़ी। इस दौरान शहर भर के सभी बाइक और कार शोरूम पर लोगों की भीड़ नजर आई, जहां कोरोना संक्रमण काल के बाद अब की बार लोगों ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी की, जानकारी के मुताबिक इंदौर में अबकी बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में दशहरे पर्व पर लगभग 200 करोड के वाहन खरीदे गए हैं, जिनमें कई अलग-अलग तरह की बाइक और कार शामिल है। इतना ही नहीं दशहरे पर लग्जरी कार के डिलीवर होने का सिलसिला भी जारी रहा, जहां अत्याधुनिक फीचर्स से लैस लगभग 2.5 करोड़ की कार कस्टमर ने खरीदी।

ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

कोरोना काल के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में बेहद ही कम ग्राहकी का सिलसिला देखा जा रहा था, लेकिन अब कोरोना काल के बाद जब सब कुछ सामान्य हो चला है तो ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी त्यौहारों पर बिक्री का सिलसिला बढ़ चुका है, जहां मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगभग 200 करोड़ से ज्यादा के वाहन दशहरे पर्व पर डिलीवर हुए हैं। खास बात यह रही कि, त्योहारी सीजन में शोरूम भी सुबह जल्दी खुल चुके थे, जो देर रात तक खुले रहे। वहीं अब दीपावली पर भी इसी तरह का बिजनेस होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+