MP news: 2 बच्चों की मां को अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाता था जाकिर, परेशान महिला ने उठाया गलत कदम

मध्य प्रदेश के देवास जिले के शिप्रा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला ने एसिड पीकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक महिला को जाकिर नाम का युवक परेशान कर रहा था, जहां वह लगातार महिला पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।

महिला शादीशुदा थी, और दो बच्चों की मां थी। यही कारण था कि, लोक लाज के चलते महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई, जहां धीरे-धीरे जाकिर की हरकतें लगातार बढ़ती गई। वहीं इसके बाद परेशान होकर महिला ने घर में रखा एसिड पी लिया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

indore

कुछ ऐसा है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला देवास जिले के शिप्रा गांव का है, जहां एक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। महिला के मकान के पास ही जाकिर नाम का युवक रहता था, वह लगातार महिला को गंदी नजरों से देखा था तो वहीं संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इतना ही नहीं जाकिर महिला को पति और बच्चों को छोड़ उसके साथ शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाता था। जाकिर की हरकतें बढ़ती देख महिला ने अपने पति और परिजनों को यह बात बताई थी। इसके बाद महिला के पति और परिजन इस मामले को सुलझाने में जुटे हुए थे, तभी अचानक महिला ने परेशान होकर एसिड पी लिया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जाकिर से परेशान हो गई थी महिला

मृत महिला के परिजनों ने बताया कि, महिला पिछले कई दिनों से परेशान थी, जहां घर के पास ही रहने वाला जाकिर नाम का युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। महिला कहीं भी जाती थी तो जाकिर उसके आस पास घूमता था, तो वहीं लगातार उसे बात करने के लिए परेशान करता था। जाकिर की इन्हीं हरकतों से महिला परेशान हो गई थी। लोक लाज के चलते पहले तो महिला यह बात छिपाती रही, लेकिन जब बात बड़ी तो उसने ही जब बाद परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन इस मामले को सुलझाने में जुटे हुए थे। उधर, इस घटनाक्रम के बाद परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जहां कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन किया गया तो वहीं आरोपी के घर के बाहर आगजनी हुई। मामला बिगड़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े- MP news: शाजापुर में बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, सीहोर में पलटी अनियंत्रित बस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+