Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था पति, पत्नी के सवाल पूछने पर की पिटाई
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पति और पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क पर पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखने पर आपत्ति ली, तो पति ने पत्नी की पिटाई कर डाली है। इतना ही नहीं पति ने पत्नी से तलाक तक मांग लिया है।
पति और पत्नी के बीच बीते कुछ वक्त से विवाद चल रहा है, जिसके चलते पत्नी अलग रह रही थी। वहीं जब पत्नी को पति की इस हरकत के बारे में जानकारी लगी तो वह पत्नी ने आपत्ति दर्ज कराई, जहां पति को जब पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ देखा तो पति को गुस्सा आ गया, और पति ने पत्नी की पिटाई कर डाली।

पीड़िता ने बताया कि, उसने साल 2017 में शादी की थी, जिसके बाद पति अक्सर उसे परेशान करने लगा था। इतना ही नहीं पति लगातार उससे तलाक भी मांग रहा था, जहां पत्नी तलाक देने के लिए तैयार नहीं थी। वहीं फिर एक दिन अचानक पत्नी को पति के अफेयर के बारे में जानकारी लगी। इसके बाद पत्नी ने जब मामले की जांच की तो पति गर्लफ्रेंड के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पत्नी ने जब आपत्ति दर्ज कराई तो पति ने पत्नी की पिटाई कर डाली।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, पति लगातार उसके साथ मारपीट करता था, जिसका पत्नी विरोध करती थी। वहीं पुलिस को पीड़िता ने बताया कि, पति लगातार पीड़िता पर तलाक के लिए दबाव भी बना रहा था। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पति और पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क पर पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखने पर आपत्ति ली, तो पति ने पत्नी की पिटाई कर डाली है। इतना ही नहीं पति ने पत्नी से तलाक तक मांग लिया है।
ये भी पढ़े- Indore News: ब्रिटिश काल की बिल्डिंग से आने लगी 'भूतिया' आवाज, अंदर देखते ही उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications