Indore News: नशे में पति बना हैवान, पत्नी की छाती पर चढ़कर किया घिनौना काम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया, जहां शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पति और पत्नी के बीच हुई विवाद ने हत्या का रूप ले लिया, यहां शराब के नशे में पति ने पत्नी के सिर पर पेचकस और अन्य हथियारों से वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई।
पति ने पत्नी के साथ जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस समय बच्चे भी मौके पर मौजूद थे, जहां बच्चों ने पिता को समझने की कोशिश की, लेकिन पिता ने बच्चों की एक नहीं सुनी, और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पत्नी के परिजनों ने शव को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक पति नशे का आदी है, जहां वे अक्सर अपनी पत्नी से नशे में धुत होकर मारपीट करता था। वहीं नशे में धुत पति ने पत्नी से मारपीट की, जब मारपीट करने के बाद भी पति का मन नहीं भराया तो पति ने गैरेज में रखें पेचकस और अन्य हथियारों से पत्नी के सिर पर वार कर दिया है, जिससे पत्नी की मौत हो गई। वहीं पत्नी के सिर पर वार करने के बाद खुद पति ने एंबुलेंस बुलवाई। इस दौरान पत्नी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां पत्नी के परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति अक्सर नशे में धुत होकर महिला के साथ मारपीट करता था।यही कारण रहा कि, रविवार को पति ने नशे में धुत होकर पत्नी के साथ मारपीट की है, जहां पति, पत्नी की छाती पर बैठ गया, और हथियारों से सिर पर वार कर दिए, जिसके चलते पत्नी ने दम तोड़ दिया। इधर, यह घटनाक्रम बच्चों ने देखा, जिसके बाद बच्चे सहम गए, और बच्चों ने अपने मामा को फोन लगाया, मौके पर पहुंचे मामा ने शव को अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़े- Indore News: दुल्हन की तरह श्रृंगार कर फंदे पर झूला लड़का, हालत देख पुलिस भी चौंकी












Click it and Unblock the Notifications