Indore News: पति की मौत के बाद दोस्त ने दिया धोखा, प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक महिला को पति के दोस्त ने दोस्ती कर धोखा दिया। दरअसल, आरोपी महिला के पहले पति का दोस्त है, जहां महिला के पति की मौत के बाद आरोपी का लगातार महिला के घर आना-जाना चलता रहा, जिसके बाद मौका पाकर आरोपी ने महिला से दोस्ती की, और सहारा देने का झूठा नाटक किया। वहीं इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई, जहां मौका पाकर आरोपी महिला के साथ संबंध बनाने लगा।
महिला के ससुराल वाले और परिजन महिला की दूसरी शादी करने लगे तो आरोपी ने महिला को धोखे से खींचे गए फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं महिला की दूसरी शादी के बाद आरोपी ने महिला के दूसरे पति से भी दोस्ती कर ली, और महिला से पैसे ऐंठता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के पति को भी महिला के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि, पहले पति की मौत की बात से ही आरोपी का घर आने जाने का सिलसिला जारी रहा, जहां मौका पाकर आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। वहीं इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की, और गलत फोटो और वीडियो बना लिए। वहीं फोटो और वीडियो के आधार पर आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा, और महिला से पैसे लेता रहा।
महिला ने पुलिस को बताया कि, अब तक आरोपी ने अनगिनत पैसे महिला से ब्लैकमेलिंग कर लिए हैं। वहीं इसके बाद जब महिला की दूसरी शादी हो गई तो महिला के दूसरे पति से भी आरोपी ने दोस्ती बढ़ाई और धीरे-धीरे उसे भी अपने जाल में फंसा लिया। वहीं इसके बाद आरोपी ने महिला के दूसरे पति को भी महिला की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे ले लिए।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जहां पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े- Indore News: बीच सड़क पर लड़की को आया लड़के पर गुस्सा, जमकर की पिटाई












Click it and Unblock the Notifications