EOW के छापे में करोड़पति निकला MP एग्रो जिला प्रबंधक रमेश चंद्र रूपरिया, जानिए कितनी सम्पत्ति मिली
धार, 3 दिसम्बर। मध्य प्रदेश के धार जिला प्रबंधक रमेश चंद्र रूपरिया के कई ठिकानों पर गुरुवार को ईओडब्ल्यू इंदौर की छह टीमों ने एक साथ छापा मारा है। भोपाल, इंदौर, धार और शाजापुर के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान रमेश चंद्र रूपरिया करोड़पति निकला। पिछले कई दिन से जिला प्रबंधक रमेश चंद्र रूपरिया के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायतें मिल रही थी।

इन ठिकानों पर छापा मारा
अब EOW इंदौर ने धार के त्रिमूर्ति नगर स्थित घर और दफ्तर, इंदौर के अशोकनगर कनाड़िया, शाजापुर के मोहन बड़ोदिया स्थित घर और भोपाल के चूनाभट्टी स्थित ठिकानों पर छापा मारा तो ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जानकारी मिली है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि कार्रवाई अभी भी जारी है।

दो कारें भी मिली
मीडिया से बातचीत में EOW एसपी धनंजय शाह ने बताया कि जमीन, गाड़ियां, मकान और फ्लैट के रूप में ढाई करोड़ की संपत्ति मिली है। बड़ाेदिया गांव में एक अस्पताल, आलोक नगर में एक घर, धार के त्रिमूर्ति नगर में एक घर, वहीं भोपाल के चूना भट्टी चिनार हिल्स में एक फ्लैट है। इनके अलावा दो कारें भी मिली।

टीम घर पर संपत्ति का आकलन कर रही है
एसपी धनंजय शाह के अनुसार एमपी एग्रो के जिला प्रंबधक पर अपने कार्यकाल में ऋण पुस्तिका और अनुदान को लेकर गबन के भी आरोप हैं। टीम का नेतृत्व EOW निरीक्षक कैलाश पाटीदार और विनोद सोनी कर रहे हैं। निरीक्षक कैलाश पाटीदार ने बताया कि दो टीमें कार्रवाई कर रही है, जिनमें एक टीम निरीक्षक विनोद सोनी के नेतृत्व में पाटीदार के घर पर संपत्ति का आकलन कर रही है। वहीं, दूसरी टीम उनके नेतृत्व में हॉस्पिटल में संपत्ति का आकलन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications