MP का ये शहर विकास के पथ पर पकड़ेगा रफ्तार, CM Shivraj ने दी बड़ी सौगात

इंदौर, 02 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को विकास की बड़ी सौगात मिली है, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लवकुश चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया। इस अवसर मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बाणगंगा से लेकर अरविंदो कॉलेज के आगे तक एक और फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। एक फ्लाईओवर के ऊपर से उसे क्रॉस करते हुए दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इंदौर के विकास को नई उड़ान मिलेगी।

indore

मध्य प्रदेश के विकास का इंजन बनेगा इंदौर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, किसान भाइयों बिना आपकी मर्जी के 1 इंच जमीन भी नहीं ली जाएगी। हम आपके साथ बैठेंगे, बातचीत करेंगे और जैसा किसान कहेगा वैसा ही ही रास्ता निकलेगा, और उस रास्ते पर चलेंगे। अपना इंदौर मध्य प्रदेश के विकास का इंजन बनेगा। अपना इंदौर देश की ग्रोथ रेट बढ़ाने में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। साथ ही उन्होंने कहा की, इंदौर के विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं। बाणगंगा से लेकर अरविंदो कॉलेज के आगे तक एक और फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। एक फ्लाईओवर के ऊपर से उसे क्रॉस करते हुए दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इंदौर के विकास को नई उड़ान मिलेगी। यातायात को सुगम बनाने के लिए हम सड़कों और फ्लाईओवर का निरंतर निर्माण करते रहेंगे। मेट्रो भी चलायेंगे और साथ ही आसमान में चलने वाली केबल कार भी चलायेंगे।

नौजवानों को रोजगार देना प्राथमिकता है

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, नौजवानों को रोजगार देना मेरी प्राथमिकता है। इस साल शासकीय नौकरियों में एक लाख पदों पर भर्ती की जायेगी। साथ ही स्टार्टअप प्रारंभ करने के लिए युवाओं को सुविधाएं देंगे, ताकि वे अपना उद्योग प्रारंभ कर सकें। मेरे युवा बेटे-बेटियों, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में उद्योग लगाने के लिए 1 लाख से 50 लाख रुपये तक का लोन बैंकों द्वारा तुम्हें उपलब्ध कराया जायेगा। लोन की गारंटी हमारी सरकार देगी और ब्याज पर सब्सिडी भी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अभियान चलाकर मध्यप्रदेश के पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+