इंदौर नगर निगम चुनाव: जानिए महापौर से लेकर पार्षद तक चुनाव मैदान में हैं कितने दावेदार?

इंदौर, 24 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, जहां नाम वापसी के बाद अब महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का वो आंकड़ा निकलकर के सामने आया है, जिसमें चुनाव के दौरान महापौर और पार्षद पद के लिए कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, ये सामने आया है। इंदौर नगर निगम में महापौर पद के लिये 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नगर निगम इंदौर के 85 वार्डों के लिये 341 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमाएंगे। सबसे कम दो-दो उम्मीदवार 20 वार्डों में और सबसे अधिक 10 उम्मीदवार 1 वार्ड में है।

indore

ऐसा है वार्ड वार प्रत्याशियों का आंकड़ा

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर नगर निगम के जिन वार्डों में दो-दो उम्मीदार चुनाव मैदान में है, उनमें वार्ड क्रमांक 3, 6, 9, 18, 24, 27, 43, 49, 59, 61, 62, 65, 67, 69, 71, 72, 74, 76, 77 तथा वार्ड क्रमांक 79 शामिल है।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 4, 13, 16, 21, 29, 32, 33, 34, 40, 42, 50, 55, 56, 58, 70, 75, 78, 80 तथा वार्ड क्रमांक 81 में तीन-तीन उम्मीदवार है।

वार्ड क्रमांक 1, 5, 7, 10, 11, 19, 22, 23, 25, 28, 30, 36, 37, 57, 63, 73, 83 और 84 में चार-चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

वार्ड क्रमांक 12, 17, 20, 35, 38, 41, 45, 47, 52, 60, 68, 82 और वार्ड क्रमांक 85 में पांच-पांच उम्मीदवार है।

वार्ड क्रमांक 2, 15, 26, 31, 44 तथा 48 में छह-छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

वार्ड क्रमांक 8, 51, 64 तथा 66 में सात-सात, वार्ड क्रमांक 14, 39 एवं 53 में आठ-आठ, वार्ड क्रमांक 46 में 9, वार्ड क्रमांक 54 में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

कुछ ऐसी है नगर परिषदों की स्थिति

इंदौर जिले की आठ नगर परिषदों में पार्षद पदों के लिये कुल 356 उम्मीदवार है। इसमें से नगर परिषद राऊ में 34, सांवेर में 39, मानपुर में 41, महू गांव में 66, गौतमपुरा में 39, बेटमा में 48, देपालपुर में 41 और हातोद नगर परिषद में 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+