पार्षद प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, अपनी-अपनी जीत का ठोंका दावा!
इंदौर, 18 जून: नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख को, विभिन्न दलों के पार्षद प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया, जहां दिनभर कलेक्टर कार्यालय में पार्षद प्रत्याशियों की हलचल देखी गई. इस दौरान सभी ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी ठोंका. कलेक्टर कार्यालय पर सुबह से ही पार्षद प्रत्याशियों की पहुंचने का सिलसिला जारी था, जहां बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दलों के पार्षद प्रत्याशी भी अपने-अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया.

कलेक्टर कार्यालय में उमड़ी भीड़
नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होने के कारण कलेक्टर कार्यालय में भी भारी भीड़ देखी गई, जहां अलग अलग दलों के पार्षद प्रत्याशियों की भीड़ नजर आ रही थी, पार्षद प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, जिसके लिए व्यवस्थाएं की गई.
महापौर प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
कलेक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन विभिन्न दलों से जुड़े महापौर प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया, जिसमें आम आदमी पार्टी और बीजेपी समेत अन्य दलों के महापौर प्रत्याशी शामिल थे. बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव अपना नामांकन दाखिल करने कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ निकले, इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पुष्यमित्र भार्गव के साथ नजर आए.












Click it and Unblock the Notifications