MP में दिखेगा राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का दम, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
इंदौर, 11 अगस्त: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रहे हैं, जहां 7 सितंबर से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन और इंदौर संभाग से भी गुजरेगी, वहीं एमपी में इस यात्रा के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विधायक जीतू पटवारी जैसे कद्दावर नेताओं के कंधों पर रहेगी। कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी एक बार फिर सियासत में सक्रीय होने की तैयारी कर रहे हैं, जहां आगामी 7 सितंबर से राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रहे हैं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

इन नेताओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
3,500 किमी की दूरी तय करते हुए यह पदयात्रा लगभग 150 दिनों में संपन्न होगी। राहुल गांधी की इस यात्रा की एमपी में भी एंट्री होगी, जहां उज्जैन और इंदौर संभाग में यात्रा के पड़ाव होंगे, वहीं उज्जैन और इंदौर में इस यात्रा के लिए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विधायक जीतू पटवारी जैसे नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मध्यप्रदेश में आने वाले साल 2023 में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कितना असर आगामी विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा ये आने वाला वक्त बताएगा।
मध्यप्रदेश में दिखेगा राहुल का दम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग में आएगी, जहां राहुल गांधी की इस यात्रा का मध्यप्रदेश में अच्छा खासा असर देखने मिलेगा। मध्यप्रदेश में आने वाले साल यानी 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके बाद 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होंगे, जिसे देखते हुए राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां सियासत के पावर सेंटर कहे जाने वाले शहर इंदौर में जब राहुल गांधी रुकेंगे, तो इसके सियासत में कई मायने निकलकर सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications