MP News: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर का निधन, जीतू पटवारी सहित दिग्गजों ने जताया शोक

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री चंद्र प्रभाष (सीपी) शेखर का निधन हो गया है। चंद्र प्रभाष (सीपी) शेखर काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में चल रहा था। शुक्रवार को अस्पताल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली।

उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता थे जो कई बार मंत्री पद की कमान संभाल चुके थे। उन्होंने श्यामाचरण शुक्ला, अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के साथ लंबे समय काम किया। इसके साथ गृह मंत्री और उद्योग मंत्री जैसे कई पद संभाले। ब्राह्मण नेता होने के बाद भी वह कांग्रेस में दलितों की प्रमुख आवाज बने। कमलनाथ सरकार में भी वह लगातार सक्रिय रहे।

Congress leader Chandraprabhash Shekhar passes away PCC Chief Jitu Patwari expressed grief

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शेखर जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इंदौर ही नहीं प्रदेश की राजनीति में संगठन की प्रमुख भूमिका में रहकर संगठन को पूरी सक्रियता के साथ मजबूती दिलाने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाशचंद सेठी, स्वर्गीय अर्जुनसिंह, स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ल, स्वर्गीय मोतीलाल वोरा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में मंत्री के रूप में रहकर जनहित के लिए कार्य किए।

वहीं प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ के अध्यक्षीय कार्यकाल में पूरे समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रहकर प्रदेश भर के कांग्रेसजनों से मेल-मुलाकात और उन्हें पार्टी हित में कार्य करने की प्रेरणा देने की अनूठी कला थी। विधायक, विभिन्न विभागों में केबिनेट मंत्री के साथ-साथ संगठन में उनका अनुभव हर कांग्रेसजन को हमेशा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा, पार्टी में इस संकट की घड़ी में उनका इस दुनिया से चले जाना पार्टी के लिए एक बड़ी राजनैतिक क्षति हुई है, उनकी इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+