Indore Weather News: सर्द हवाओं का बढ़ेगा कहर, इन उपायों से करें बचाव

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है।

मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

Indore

कड़ाके की ठंड पड़ेगी

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी दिखने लगा है। इसके साथ अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।

शीत लहर से बचाव को लेकर एडवॉयजरी जारी

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से शीतघात व शीत लहर को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है। शीत ऋतु में वातावरण का तापमान अत्यधिक कम होने पर शीत लहर का चलना प्रारंभ हो जाता है। जिसके कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरित प्रभाव जैसे सर्दी जुकाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाईपोथर्मिया, अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बनी रहती है। प्रभावी शीत लहर से बचने के लिये गर्म एवं ऐसे कपड़े जिनमें कपड़ों की कई परतें होती है वह शीत लहर से बचाव के लिए अत्यधिक प्रभावी होते है। रजाई, कंबल, स्वेटर, गर्म कपडों का उपयोग किया जाना चाहिए एवं मफलर, आवरण युक्त जलरोधी जूतों का उपयोग किया जाना चाहिए। इस संबंध में जन जागरूकता के लिए मैदानी स्तर पर आशा, आशा सुपर वाईजर्स, ए एनएम, एमपीडब्ल्यू को जन जागरूकता के लिए निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़े- MP Weather News: सर्द हवाओं ने कंपकपाया, दिसंबर में दम दिखा रही ठंड, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+