CM तीर्थ दर्शन योजना में इंदौर ने बनाया इतिहास, हवाई जहाज से गंगा सागर रवाना हुए यात्री

किसी भी शासकीय योजना के क्रियान्वयन में इंदौर में एक नया इतिहास लिखा गया। यह पहली बार है, जब इंदौर जिले के 32 बुजुर्ग यात्रियों को शासकीय खर्च पर हवाई जहाज से गंगा सागर तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है। यह तीर्थ यात्री अभूतपूर्व उत्साह और उमंग के धर्ममय वातावरण में हवाई जहाज से रवाना हुए।

विमानतल पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पहुंचकर तीर्थ यात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत-सत्कार किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं दी। यात्रा पर जा रहे बुजुर्गों ने हवाई जहाज से कराई जा रही नि:शुल्क यात्रा के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रियों का विधायक रमेश मेंदोला ने भी स्वागत किया।

indore

इन्हें मिला यात्रा का मौका

यह यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप करायी जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने संकल्प लिया था कि बुजुर्गों को अब रेल के साथ हवाई जहाज से भी तीर्थों की नि:शुल्क यात्रा करायी जायेगी। हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा पर जाने वालों में जय भवानी नगर निवासी कांताबाई शर्मा, रामानंद नगर निवासी कैलाश, माली मोहल्ला निवासी रमा एवं उनके पति रामचंद्र, सर्वहारा नगर निवासी लक्ष्मीबाई, शीलनाथ कैम्प निवासी रामदयाल, चंद्रभागा निवासी प्रमोद कुमार कालभवर तथा उनकी पत्नी इंदु, मोती तबेला निवासी रमेश चंद्र और उनकी पत्नी रूकमणी बाई, द्वारकापुरी के भगवती, समाजवाद नगर की मैनाबाई, पंचमुर्ति नगर निवासी खेत सिंह पटेल और उनकी पत्नी ताराबाई समेत तमाम लोग शामिल थे।

सभी यात्री हुए खुश

इनमें अनेक ऐसे बुजुर्ग है, जो अपनी पत्नी के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में घोषणा की थी की अब हवाई जहाज से पति अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर सकेंगे। यात्रा पर जा रहे बुजुर्ग बेहद उत्साहित और रोमांचित दिखाई दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रियों का कहना था कि हम यह सोच भी नहीं सकते थे, कि कभी हवाई जहाज से यात्रा करेंगे। नि:शुल्क हवाई जहाज से यात्रा होने पर हम बेहद खुश है। मुख्यमंत्री जी ने हम जैसे बुजुर्गों का ख्याल रखा उनका इसके लिये बहुत-बहुत धन्यवाद।

ये भी पढ़े- Indore news: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई दुकानों से लिए बर्फी और पेड़े के सैंपल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+