MP में महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, इंदौर में CM Shivraj ने दी तीन पहिया स्कूटर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान दिव्यांग लाडली बहनों के रोजगार और उनके जीवन को आसान बनाने के लिये बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दिव्यांग लाडली बहनों को विशेष तरह की तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटर का वितरण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने इंदौर भ्रमण के दौरान मरीमाता चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने लाडली बहनों से चर्चा की है।

लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहना योजना के लिए धन्यवाद दिया एवं उनका आभार माना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर 10 दिव्यांग लाडली बहनों के रोजगार एवं उनके जीवन को सुलभ बनाने के लिए विशेष तरह की टीवीएस जूपिटर स्कूटर का वितरण किया।

indore

यादव समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर में यादव समाज प्रमुख कार्यसमिति (कोर कमेटी) द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए, यहां सीएम शिवराज ने कहा कि, यादव समाज का देश के विकास में बड़ा योगदान है। इस समाज ने खेती-किसानी, दुग्ध उत्पादन, गौ-पालन, देश की सुरक्षा,खेल,शिक्षा,व्यापार-व्यवसाय सहित विकास के हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा पाकर इस समाज ने अपनी उन्नति की है और देश में अपना विशेष स्थान बनाया है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम सबको मिलकर समाज को मजबूत बनाना होगा। समाज मजबूत एवं संगठित होगा तो देश भी मजबूत और संगठित रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बताये मार्ग पर चलना हमारा परम कर्त्तव्य है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें नई राह दिखायी, इस ग्रंथ से हमें उर्जा एवं शक्ति मिलती है। यह ग्रंथ दुनिया का अद्भूत ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ-शाला के संबंध में बनी नीति में आवश्यकता के अनुसार सुधार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गौ-शालाओं में गौ-पालन के लिये दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर चार गुना तक किया गया है।

ये भी पढ़े- CM तीर्थ दर्शन योजना में इंदौर ने बनाया इतिहास, हवाई जहाज से गंगा सागर रवाना हुए यात्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+