MP: इंदौर को मिली सौगात, सीएम शिवराज ने किया बंगाली चौराहा ओवरब्रिज का लोकार्पण
इंदौर, 12 अगस्त: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद वो दिन आ ही गया जिसका इंदौर वासियों को बेसब्री से इंतजार था, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बंगाली चौराहा पर बने फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। इस ब्रिज पर यातायात शुरू होने का इंतजार लंबे वक्त से जारी था, जहां अब लोकार्पण के बाद बंगाली चौराहा फ्लाईओवर ब्रिज का रास्ता इंदौर की जनता के लिए पूरी तरह से खुल गया है। बंगाली चौराहा स्थित फ्लाईओवर ब्रिज शहर के महत्वपूर्ण फ्लाई ओवर ब्रिज में से एक है, जहां यह ब्रिज बन जाने के चलते अब ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

खुल गया फ्लाईओवर ब्रिज का रास्ता
इंदौर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, जहां इसके बाद सीएम शिवराज का काफिला बंगाली चौराहा के लिए रवाना हुआ, यहां सीएम शिवराज ने बंगाली चौराहे पर बने फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इंदौर वासियों का इंतजार हुआ पूरा
इंदौर वासियों का इंतजार उस वक्त पूरा हो गया, जब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बंगाली चौराहा स्थित ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। लगभग 31 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य साल 2019 में शुरू हुआ था, जहां अब जाकर इस ब्रिज की सौगात इंदौर वासियों को मिली है, और ब्रिज बनने से रोजाना गुजरने वाले लाखों वाहनों को राहत मिलेगी।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम शिवराज
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जहां इस अभियान का असर मध्यप्रदेश में भी देखने मिल रहा है, तो वहीं इसी अभियान के अंतर्गत प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुखिया यानी सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा राजमोहल्ला से शुरू हुई, जो राजवाड़ा तक गई। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने।












Click it and Unblock the Notifications