इंदौर में बच्ची की हत्या, CM Shivraj ने आपात बैठक बुलाकर दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश
इंदौर, 24 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया था, जहां एक बदमाश ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं इस घटनाक्रम के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति भी बनी थी, जिसके बाद अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सरकार भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर इंदौर में शुक्रवार को बेटी के साथ हुई जघन्य और ह्रदय विदारक घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना निवास से एवं इंदौर के पुलिस अधिकारी वर्चुअली रूप से शामिल हुए।

सीएम शिवराज ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि, इस जघन्य प्रकरण को चिन्हित अपराध में लेकर जल्दी सुनवाई करें, और रिकॉर्ड समय में आरोपी को दंडित किया जाए। अपराध के प्रमाण और सीसीटीवी फुटेज आदि उपलब्ध है। आरोपी को ऐसा कठोरतम दंड दिया जाए, जिससे बाकी लोगों में भी भय व्याप्त हो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इंदौर के पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा तत्काल पकड़ लिया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर पुलिस को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामले में अधिक सजग रहने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
कुछ इस तरह हुआ था घटनाक्रम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बदमाश ने 7 साल की मासूम को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर घर ले गया, और काफी देर बाद आरोपी ने दरवाजा खोला, आरोपी के हाथ में चाकू था, जिसे दिखाकर वह भागने लगा। हालांकि, रहवासियों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी, और पुलिस के हवाले कर दिया।









Click it and Unblock the Notifications