शिवराज सरकार ने श्रमिकों को दी सौगात, संबल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ

इंदौर, 16 मई: शिवराज सरकार ने एक बार फिर श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से संबल 2.0 का शुभारंभ किया है. इस दौरान शिवराज सरकार ने अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत 27018 श्रमिक परिवारों को 573 करोड़ 39 लाख की सहायता राशि का वितरण किया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, संबल योजना हमने फिर से शुरू कर दी है, चिंता मत करना मेरे, गरीब भाई बहन, छोटे किसान भाई बहन, मजदूरी करने वाले, पत्थर ढोने वाले, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले, चाय की दुकान चलाने वाले, अब तो तेंदूपत्ता तोड़ने वाले गरीब भाई बहन को भी इस योजना में शामिल करेंगे.

indore

गरीबों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक: सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संबल योजना नए स्वरूप में लॉन्च कर रहे हैं, आज पोर्टल लॉन्च किया है. इसमें आवेदन एमपी ऑनलाइन केंद्रों में, नागरिक सूचना केंद्रों पर, और लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से दिया जा सकता है. ई कार्ड बना कर देंगे हम आपको, यह जनसेवा का, गरीबों के कल्याण का महायज्ञ, आज फिर से प्रारंभ हो रहा है. आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, गरीबों के लिए, मजदूरों के लिए, किसानों के लिए और ऐसी महिलाओं के लिए जो अपना पसीना बहाकर कामकाज करती हैं, और अपनी जिंदगी की गाड़ी चलाती हैं.

सीएम शिवराज ने कलेक्टरों को चेताया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों को चेताते हुए कहा कि, कलेक्टर्स भी सीधे सुन लें, इसका डटकर प्रचार-प्रसार होना है. हर गांव- पंचायत में, हर नगर पंचायत में, सूचना देने की व्यवस्था करें. गांव में भी सूचना, पंचायत अपने ढंग से दे सकती है, ताकि आवेदन देने की जानकारी सबको हो जाए कि नाम नहीं जुड़ा. जब पहले कट गया था, या फिर अब 18 के बाद उनके सबके नाम जोड़ दिए जाए.

श्रमिकों को लगातार सौगात दे रही शिवराज सरकार

शिवराज सरकार श्रमिकों को लगातार सौगात देते चली जा रही है, जहां अलग-अलग योजनाओं के तहत श्रमिकों को लाभ दिया जा रहा है. साथ ही आने वाले समय में भी श्रमिकों को कई अलग-अलग तरह की योजनाओं का लाभ दिया जाना है, जिसको लेकर लगातार शिवराज सरकार तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है. कुल मिलाकर देखा जाए तो शिवराज सरकार श्रमिकों को हर संभव मदद देने का प्रयास करती नजर आ रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+