'मैं माफी मांगता हूं', जनता के सामने CM मोहन यादव ने क्यों कही ये बात, कांग्रेस ने साधा निशाना

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे मंच से ऊषा ठाकुर से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। मोहन यादव पर तंज कसते हुए भुलक्कड़ सीएम की उपमा दी है।

मुख्यमंत्री परशुराम जयंती के अवसर पर महू स्थित जानापाव कुटी पहुंचे हुए थे। सीएम मोहन सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान वे कैलाश विजयवर्गीय को जन्मदिन की बधाई देते हुए सम्मानित करते हैं। इस बीच सीएम मोहन भूल-चूक से कुछ ऐसा कह जाते हैं, जिसके बाद उन्होंने विधायक ऊषा ठाकुर से माफी मांगी।

CM Mohan Yadav apologized to Usha Thakur

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान को सोशल मीडिया x पर शेयर करते हुए लिखा, "मध्यप्रदेश के भुलक्कड़ सीएम से मिलिये, अपने ही विधायक को पूर्व विधायक बता रहे, दूसरे क्षेत्र के विधायक को भी खड़े होकर अपनी सीट कंफर्म कराना पड़ा। मोहन यादव जी, सत्ता का ऐसा भी क्या नशा, जब विधायक को ही नहीं पहचानते, तो अभागी जनता किस उम्मीद से आपको वोट दे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव कहते हैं कि माननीय कैलाश जी भाईसाहब का अभिनंदन करें। उन्होंने ऊषा जी के साथ मिलकर यहां काम किया। अब भलें ही ऊषा जी यहां की विधायक नहीं रहीं, पहले थीं न ऊषा जी यहां की विधायक?

इतने में जनता से आवाज आती है कि अभी भी हैं। फिर मुख्यमंत्री कहते है। भारत माता की जय। मुझे लगा आपको 3 नंबर ले गए, माफ करना दीदी। हालांकि इस पूरे वाकये के दौरान हंसी-मजाक का माहौल रहा, लेकिन कांग्रेस इसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेर रही है।

दरअसल, ऊषा ठाकुर इंदौर की महू विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक है। मुख्यमंत्री मोहन यादव को कन्फ्यूजन हो गया, उन्हें लगा कि ऊषा ठाकुर महू से नहीं, बल्कि इंदौर-3 विधानसभा सीट से विधायक हैं। जब सीएम मोहन को इसका एहसास हुआ तो उन्होंने ऊषा ठाकुर को दीदी कहते हुए माफी मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+