MP के इस शहर में BJYM की नगर कार्यकारणी घोषित, इन युवाओं को मिला मौका

इंदौर, 20 अगस्त: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने अपनी टीम का एलान करते हुए, नगर कार्यकारणी घोषित कर दी है, जहां अबकी बार कार्यकारणी में नए चेहरों की भरमार नजर आ रही है, तो वहीं संगठन की पसंद के युवा भी कार्यकारणी में शामिल नजर आ रहे हैं। देर रात भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने अपनी टीम घोषित करते हुए नगर कार्यकारणी के नामों का एलान कर दिया, जिसमें नए चेहरों के साथ-साथ संगठन की पसंद के चेहरों को भी मौका मिला. इतना नहीं नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने अपनी टीम में हर विधानसभा से युवाओं को जोड़ने का काम किया है, यही कारण है की टीम सौगात बेहद मजबूत नजर आ रही है।

indore

इन युवाओं को मिला दायित्व

भारतीय जनता युवा मोर्चा इंदौर महानगर की कार्यकारणी देर रात घोषित कर दी गई है, जिसमें नगर उपाध्यक्ष के लिए नयन दुबे, कपिल गोयल, अमित पालीवाल, संतोष रघुवंशी, मोनू कल्याणे और सनी टुटेजा के नाम हैं, तो वहीं नगर महामंत्री के लिए निक्की रॉय और धीरज ठाकुर के नाम शामिल हैं। नगर मंत्री के लिए प्रतीक शर्मा, गुरविंद सिंह छाबड़ा सूरज सिरवैया, राहुल ठाकुर, विक्की रघुवंशी और पवन कसेरा के नाम शामिल हैं, तो वहीं कोषाअध्यक्ष सागर तिवारी और सह-कोषा अध्यक्ष अजय अग्निहोत्री को बनाया है, कार्यालय मंत्री के तौर पर नाना चौधरी तो वहीं सह कार्यालय मंत्री के तौर पर आवेश राठौर का नाम शामिल किया है, सोशल मीडिया प्रभारी अनुभव वर्मा को बनाया है, तो वहीं सह सोशल मीडिया प्रभारी के लिए अजिताभ शर्मा का नाम शामिल है।

मिशन 2023 पर है पूरा फोकस

आने वाले दिनों में युवा मोर्चा की इस टीम को कई मिशन संगठन के साथ पूरे करने हैं, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती आने वाले साल 2023 में विधानसभा चुनाव के रूप में सामने आएगी, वहीं अबकी बार विधानसभा चुनाव में युवा टीम की भी अहम भूमिका होने की संभावना है, जिसे लेकर युवा मोर्चा की नई टीम को अभी से कमर कसने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+