Indore news: BJP के 'विशेष जनसंपर्क अभियान' ने पकड़ी रफ्तार, हर घर तक पहुंच रहे कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां लगातार नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग अभियानों के मद्देनजर जनता के बीच पहुंचने का काम जारी है। मध्य प्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी, विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है, जिसके मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में भी विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवाने के साथ ही अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी जनता को दी।

Indore

कुछ इस तरह चल रहा अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर "सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम" के तहत 30 मई से 30 जून 2023 तक होने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान में आज 22 जून 2023 को इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर 'घर-घर संपर्क' अभियान शुरू किया गया। इस जनसंपर्क में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर जनसंपर्क की शुरुआत हुई। इसी के साथ पार्टी का साहित्य,केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा यही योजनाएँ, जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी का पत्रक भेंट किया एवं भाजपा सरकार के समर्थन में 9090902024 पर मिस कॉल भी करवाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण,नगर पदाधिकारी, पार्षदगण, विधानसभा संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुछ इस तरह हुआ था अभियान का आगाज

पिछले दिनों BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया था, साथ ही उन्होंने नए भारत के 9 साल का एंथम सॉन्ग के साथ ही वेबसाइट www.9yearsofseva.bjp.org और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए नंबर 9090902024 लॉन्च किया था। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे हुए है, यह 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष है, आज पूरी दुनिया कह रही है कि बीसवीं सदी भारत देश की सदी है साथ ही बताया कि बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिवाइसिव पॉलिसी तक की यात्रा की है।

ये भी पढ़े- International yoga day पर kailash vijayvargiya ने किया योगाभ्यास, दिया ये खास संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+