Khargone bus accident में 23 लोगों की मौत, कई घायल, PM और CM ने जताया दुख
Khargone bus accident में लगभग 22 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है, जहां हादसे में लगभग 23 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब श्रीखंडी से बस इंदौर की ओर जा रही थी और अचानक बस पुल की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जहां अब तक 20 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है, और इन सभी लोगों को अस्पताल रेफर किया जा चुका है। अस्पताल में सभी घायल लोगों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Recommended Video
सरकार ने किया मुआवजे का एलान
हादसे के बाद सरकार की ओर से मृतकों को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है, तो वहीं घायलों का इलाज भी पूरी तरह फ्री करने का निर्देश जारी हुआ है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पहली चिंता शासन और प्रशासन की उनके स्वास्थ्य को लेकर है। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हुए हैं। 4-4 लाख मुख्यमंत्री जी ने सहायता राशि का कहा है, पूरा इलाज इनका फ्री होगा, घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
हादसे के बाद हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा बेहद ही दर्दनाक था, जहां देखते ही देखते बस पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जहां 20 से ज्यादा लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है। रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बस की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
ये भी पढ़े- Khargone news: किसानों के खेत से ड्रिप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का माल जप्त












Click it and Unblock the Notifications