Khargone news: किसानों के खेत से ड्रिप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का माल जप्त
खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने किसानों के खेत से ड्रिप चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए, गैंग को गिरफ्तार किया है.

Recommended Video

मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो विद्युत मोटर और पाइप के साथ ही किसानों के खेत से ड्रिप चोरी करने की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव द्वारा किसानों के विद्युत मोटर, पंप, पाईप, ड्रीप चोरी की घटनाओं को लेकर जिले के समस्त थानों को इन घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया था। जिसके तारतम्य में थाना बलकवाड़ा में ड्रीप चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कर्रवाई की है। रविवार को फरियादी महेश निवासी ग्राम नांदला ने थाना बलकवाडा आकर रिपोर्ट किया कि मेरे खेत से 70 बंडल ड्रीप लाईन किमती 90 हजार रुपये की कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए हैं।
कुछ इस तरह दिया वारदात को अंजाम
घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागिय अधिकारी पुलिस मण्डलेश्वर श्री मनोहरसिहं गवली के निर्देशन में निरी. रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर माल मुलजिम की पतारसी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़ी सूचनाओं को एकत्रित करने के मुखबिरों को सक्रिय किया गया। परिणामस्वरूप मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कसरावद का बल्लु निवासी मंडी रोड कसरावद के घर में 50 बंडल ड्रीप राखी हुई है जो की संभवतः चोरी की है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बल्लु के घर दबिश देकर जप्त की गई। बल्लु को थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने चोरी बबलु पिता निसार शाह जाति फकीर उम्र 30 साल निवासी छप्पन देव मार्ग मण्डलेश्वर हामु कैलाश कुण्ड कसरावद व गणेश पिता कडवा कोचले उम्र 25 साल निवासी माकडखेडी कसरावद के द्वारा महेश निवासी नांदला के खेत से चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हे भी गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर सामग्री की जब्त
पुलिस ने आरोपी बल्लु पिता छितु वर्मा जाति मोची उम्र 62 साल निवासी मंडी रोड कसरावद के कब्जे से करीबन 50 बंडल ड्रीप किमती 70 हजार रुपये जप्त किया गया। वहीं आरोपी गणेश पिता कडवा कोचले उम्र 25 साल निवासी माकडखेडी कसरावद से घटना में प्रयुक्त टेम्पो क्रमांक एमपी 13 एल 3787 किमती 3 लाख रुपये का जप्त की है। साथ ही आरोपी बबलु पिता निसार शाह के कब्जे से नगदी 1500 रुपये भी जप्त किये हैं। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। इस सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बलकवाडा रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
ये भी पढ़े- Weather: Indore देश में सबसे ज्यादा गर्म, क्या आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications