शाजापुर: स्कूल जाने पर दबंगों ने दलित छात्रा को रोका, विरोध पर चले लाठी-डंडे

शाजापुर, 26 जुलाई: मध्यप्रदेश में इन दिनों दबंगों के हौसले कितने बुलंद है इसका एक उदाहरण प्रदेश के शाजापुर जिले से सामने आया है, जहां दबंगों ने स्कूल से आ रही छात्रा का बैग छीनने की कोशिश की, इतना ही नहीं यह पूरा घटनाक्रम देख जब छात्रा का भाई छात्रा को बचाने पहुंचा, तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। एक दूसरे पर चले लाठी-डंडों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, छात्रा के परिवार के कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम में घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो वहीं पुलिस ने मामला दर्ज जांच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

shajapur dalit girl

बैग छीनकर स्कूल जाने से रोका

छात्रा ने बताया कि, जब वह स्कूल से घर आ रही थी, तब रास्ते में 3 लड़के खड़े हुए थे, जहां उन लड़कों ने छात्रा से बैग छीनते हुए कहा कि, हमारे गांव से कोई स्कूल नहीं जाता, तो तुम स्कूल क्यों जाते हो, तुम्हें भी नहीं पढ़ने देंगे, इतने में छात्रा का भाई जब मौके पर पहुंचा, तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों पक्षों की ओर से चले लाठी-डंडे

छात्रा को स्कूल जाने से रोकने के बाद शुरू हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जहां दोनों ही पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दोनों ही पक्ष आपस में एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते दिखाई दे रहे हैं, जहां दोनों ही पक्षों में जमकर विवाद देखने मिल रहा है।

कैसे साकार होगा बेटी पढ़ाओ का अभियान?

शाजापुर जिले में हुए इस घटनाक्रम ने एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक तरफ प्रदेश सरकार की ओर से लगातार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ दबंग स्कूल जाने से बेटियों का रास्ता रोक रहे हैं, जहां आज भी कई गांव में बेटियों को पढ़ने जाने से रोका जा रहा है। वहीं शाजापुर से सामने आए इस घटनाक्रम ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है, जहां सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान किस तरह से साकार होंगे यह बड़ा सवाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+