Indore News: इस इलाके में चला बुलडोजर, ध्वस्त हुआ अतिक्रमण, अब यहां होगा एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर में मुख्य मार्ग पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने चद्दर शेड लगाकर अतिक्रमण किया है, जहां अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक की समस्या से लोग परेशान नजर आ रहे थे। वहीं अब इस समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाते हुए प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की वजह से लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता था। साथ ही ट्रैफिक जाम होता था, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती थी. कुछ दिन पहले एसडीएम की ओर से जनप्रतिनिधियों और दुकानदारों की बैठक ली गई थी, वहीं इसके बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर सभी को सूचना दे दी गई, लेकिन किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, आखिरकार एसडीएम के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ खड़े रहकर दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया गया।

लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इस दौरान नगर निगम की ओर से लगातार अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं। अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।
भवन अधिकारी शिवराज यादव ने बताया कि जोन 22, वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित प्लॉट नंबर 238, गोयल एवेन्यू पर किशोर पाटीदार द्वारा स्वीकृत नक्शे के विरुद्ध निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्देशानुसार निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर निगम की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रिमूवल कार्रवाई की गई।
लगातार की जा रही है कार्रवाई
इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में एक रोड़ की राह आसान हुई है, जहां आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की रोड निर्माण बाधक में रिमूवल की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान रोड निर्माण में बाधक 3 दर्जन से अधिक बाधक निर्माण हटाए गए हैं। चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलाल कुई मस्जिद तक 18 मीटर चौड़ाई सड़क के लिए रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 5 पोकलेन और 4 जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण हटाया गया है।
इंदौर में हटेंगे अतिक्रमण
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंदौर जिले में जल गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। साथ ही सघन वृक्षारोपण भी होगा। इसके लिए जिले में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। यह अभियान 30 मार्च से प्रारंभ होकर आगामी 30 जून तक सतत चलेगा।
तालाबों से हटेंगे अतिक्रमण
अभियान के तहत राजस्व विभाग के साथ तालाबों का सीमांकन किया जायेगा। राजस्व अभिलेखों में नवीन तालाबों को दर्ज किया जायेगा। तालाबों पर अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। तालाबों की सीमा को दर्शाने हेतु चॉदे-मुनारे बनाये जायेंगे। तालाबों का जन भागीदारी से गहरीकरण होगा। मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से तालाब का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। तालाबों में जल की आवक बढ़ाने के लिये इनलेट क्षमता बढ़ायी जायेगी। तालाबों के पास पौधारोपण होगा। उपयोगकर्ता समूह बनाकर संधारण एवं रख रखाव किया जायेगा।
ये भी पढ़े- MP News: जल्द इस योजना के लिए करें अप्लाई, युवाओं को मिलेगा 25 लाख तक लोन
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications