MP News: जल्द इस योजना के लिए करें अप्लाई, युवाओं को मिलेगा 25 लाख तक लोन
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित हैं। इस योजना अंतर्गत सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग-पिछड़ावर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियां जिनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण तथा उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक नहीं हो को लाभांवित किये जाने का प्रावधान हैं।
योजना अंतर्गत उद्योग हेतु रु.50 हजार से 50 लाख तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय हेतु रु.50 हजार से 25 लाख तक का ऋण स्वंय का स्वरोजगार स्थापित करने हेतु राष्ट्रीकृत बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में बैंक ब्याज दर पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा CGTMSE ग्यारंटी फीस शत-प्रतिशत अधिकतम 7 वर्षों तक दी जाएगी।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में लाभ लेने हेतु एम पी ऑनलाइन के माध्यम से वेबसाइट https://samast.mponline.gov.in पर आवेदन करें। अनिवार्य दस्तावेज न्यूनतम 8 वीं अकसूची, जाति प्रमाण-पत्र (पिछड़ावर्ग हेतु), मूल निवासी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड (मोबाईल नंबर लिंक हो), पेन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आय प्रमाणपत्र (वार्षिक 12 लाख से कम), कोटेशन के साथ ऑनलाईन करें। अधिक जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंन्द्र पी.जी. कॉलेज के सामने झाबुआ में सम्पर्क करें। झाबुआ में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए एमएसएमई विभाग द्वारा आयोजित हुई कार्यशाला
राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा मेघनगर में 15 अप्रैल 2025 को जनपद मीटिंग हॉल मेघनगर जिला झाबुआ में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक पिंकी डिंडोर द्वारा बताया गया कि, राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन एवं IPR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ श्री आदित्य द्वारा जानकारी प्रदान की गई व लघु उद्योग भारती के राजेश जैन द्वारा लघु उद्योग भारती के कार्य का विवरण दिया गया। जयंती पटेल, श्री दिलीप काछवा इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
औद्योगिक केंद्र विकास निगम मेघनगर के प्रकाश पंचाल की मुख्य उपस्थिति रही व सीईओ जनपद पंचायत मेघनगर डावर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुँचा सकते हैं।
लघु उद्योग भारती जो कि एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है उसके सहयोग से यह कार्यशाला मेघनगर में आयोजित की गई। जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता रही। लघु उद्योग भारती झाबुआ संयोजक इकाई के संयोजक परेश खेमसरा ने बताया कि सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत ही अधिक लाभ होगा।
ये भी पढ़े- MP News: स्वास्थ्य विभाग के इन पदों पर हो सकती है भर्ती, डिप्टी CM ने दिए दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications