दावेदारों के नामों पर BJP का मंथन हुआ पूरा, कौन होगा प्रत्याशी? जल्द होगा ऐलान!

इंदौर, 13 जून: नगर निगम चुनाव अब बेहद नजदीक हैं, ऐसे में बीजेपी की ओर से महापौर प्रत्याशियों के नामों पर जारी मंथन अब पूरा हो चुका है, जहां जल्द ही संगठन, महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगा. राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक जारी टिकट के घमासान के बीच बीजेपी कार्यालय पर लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है, वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही बीजेपी महापौर प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी. बड़े शहर जिनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर को लेकर पेंच फंसा नजर आ रहा था, जहां अब उस पेंच को सुलझाने में भी संगठन ने कामयाबी हासिल कर ली है.

indore

इंदौर से डॉ. निशांत खरे का नाम रेस में आगे

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से महापौर प्रत्याशी कौन होगा इसको लेकर भी लगातार मंथन का सिलसिला जारी था, जहां इस बीच अब प्रबल दावेदार डॉ. निशांत खरे का नाम रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है. साथ ही इस रेस में अन्य और भी नाम हैं, लेकिन संगठन की ओर से डॉ. निशांत खरे का नाम इंदौर से बतौर महापौर प्रत्याशी लगभग तय माना जा रहा है.

जल्द हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को राजधानी दिल्ली के दौरे पर थे, जहां से वे अब मध्य प्रदेश लौट चुके हैं, जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि, जल्द बीजेपी महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है. उधर, सीएम शिवराज के राजधानी भोपाल पहुंचते ही एक बार फिर बैठक का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे.

अलग-अलग अभियानों के जरिए जनता तक पहुंच रही BJP

बीजेपी भले ही महापौर प्रत्याशी घोषित करने में पिछड़ गई हो, लेकिन जनता तक पहुंचने के लिए बीजेपी लगातार अलग-अलग अभियानों का सहारा लेती नजर आ रही है, जहां इन दिनों प्रदेश में बूथ विजय संकल्प अभियान जारी है, जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता जनता तक पहुंच रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+