BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपालकृष्ण अग्रवाल ने प्रबुद्धजनों को किया संबोधित, बजट पर रखी बात
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्णा अग्रवाल ने अमृत काल का अमृत बजट 2023-24 विषय पर नगर के प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया.

Recommended Video

हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया है, जिस पर अब प्रतिक्रिया आने का सिलसिला भी जारी है, इस बीच इंदौर आए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए बजट पर अपनी बात रखी। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्णा अग्रवाल ने अमृत काल का अमृत बजट 2023- 24 विषय पर रीगल चौराहा स्थित होटल सरोवर पोर्टिको पर नगर के प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया।
अग्रवाल ने कही ये बात
इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि, यह बजट भारत के भविष्य का बजट है। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिला सम्मान विकास पत्र जारी करने का निर्णय एक स्वागत योग्य निर्णय है। इसमें महिलाओं को अब 2 लाख की बचत पर सालाना 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेविंग अकाउंट में रखी जाने वाली रकम की लिमिट को भी बढ़ाकर 900000 करने का निर्णय भी एक अच्छी पहल है। साथ ही वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की लिमिट को भी 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया है। यह योजना महिला सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
एमएसएमई को 9 हजार करोड़ की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी
यह आम बजट ग्रीन ग्रोथ के लक्ष्य का आधार है। नेशनल हाइड्रोजन मिशन के लिए 19716 रुपए आवंटित किए गए हैं। सरकार का 2030 तक 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 50 पर्यटन स्थलों की पहचान की जाएगी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को संपूर्ण पैकेज के रूप में इन्हें विकसित किया जाएगा। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट और हैंडीक्राफ्ट आइटम को बढ़ावा दिया जाएगा। विविधता कार्बन स्टॉक इको टूरिज्म के अवसर और स्थानीय समुदायों के लिए आय बढ़ाने के लिए अगले 3 वर्षों में अमृत धरोहर योजना लागू की जाएगी। अग्रवाल ने आगे कहा कि, एमएसएमई को 9 हजार करोड़ की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। इससे उन्हें 2 लाख करोड रुपए का एक्स्ट्रा कॉलेटरल फ्री क्रेडिट में मिल सकेगा या घरेलू अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती देगा, और इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़े- Indore में होगा विकास यात्रा का आगाज, BJP ने बनाया सक्सेस प्लान












Click it and Unblock the Notifications