Indore news: लॉरेंस विश्नोई के नाम से BJP नेता को मिली धमकी, विदेशी नंबर से कॉल आया
क्राइम ब्रांच इंदौर ने BJP नेता अमरदीप सिंह औलख की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। औलख ने बताया कि, वे पिछले सात माह से इंदौर में BJP विस्तारक के रूप में काम कर रहे हैं। रात में लगभग 1 बजे उन्हें मिस कॉल आया। इसके बाद व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया।
मैसेज पर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि, 'फोन उठा ले तो अच्छा है, वरना तुम मुझे जानते हो', फोन उठाने पर 6 सेकंड का व्हाट्सएप कॉल आया, और धमकी दी गई। औलख ने बताया कि, इससे पहले भी दो बार विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आए हैं, जिनके माध्यम से धमकी दी गई है। इधर, औलख की शिकायत पर पुलिस के मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा है मामला
लारेंस विश्नोई गैंग अब इंदौर में भी सक्रिय हो गई है, जहाँ इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले BJP नेता अमरदीप सिंह द्वारा इंदौर क्राइम ब्रांच को एक शिकायत की गई है कि, वर्चुअल नम्बर से गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के नाम से धमकी भरे फोन आ रहे है, और फोन पर कहा जा रहा है, मैं लारेंस विश्नोई बोल रहा, फोन उठा तू, मुझे जानता नहीं है। वहीं पूर्व में भी इस तरह के कॉल बीजेपी नेता अमरदीप सिंह को आ चुके है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर फोन नम्बर की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल, वर्तमान में लारेंस विश्नोई जेल में बंद है।
ये भी पढ़े- Indore news: गाड़ी चलाते-चलाते सड़क पर गिरा युवक, आंखों के सामने दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications