MP की इस जिला पंचायत पर BJP का कब्जा, सामने आए चौंकाने वाले नतीजे
इंदौर, 29 जुलाई: अबकी बार गांव में बीजेपी अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई है। इंदौर जिले में चारों जनपद अध्यक्ष बनाने के बाद अब बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष भी अपना ही बनवाने में कामयाबी हासिल की है, जहां अब बीजेपी की रीना मालवीय जिला पंचायत अध्यक्ष होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए होने वाले निर्वाचन को लेकर सुबह से ही सुगबुगाहट तेज थी, जहां बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव में बाजी मारते हुए, ऐतिहासिक जीत हासिल की है। बीजेपी की रीना मालवीय अब इंदौर की नई जिला पंचायत अध्यक्ष होंगी।

BJP ने हासिल की ऐतिहासिक जीत
बीजेपी की रीना मालवीय ने कांग्रेस की ममता चौबीसिया को पराजित किया है। बीजेपी की रीना मालवीय को 17 में से 12 मत हासिल हुए, तो वहीं कांग्रेस की ममता चौबीसिया को 5 मत मिले हैं। वहीं जिला पंचायत में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी के खेमे में उत्साह का माहौल है, जहां मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर और वरिष्ठ नेता मधु वर्मा समेत तमामा दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न बनाया।
लंबे वक्त से सियासत में सक्रिय परिवार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाली बीजेपी की रीना मालवीय का परिवार लंबे वक्त से सियासत में सक्रीय है, जहां रीना के पति सतीश मालवीय को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मंत्री तुलसी सिलावट और जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर का करीबी माना जाता रहा है. यही कारण रहा की अबकी बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने अंत्योदय का संकल्प साकार करते हुए, रीना मालवीय जैसे अंतिम पंक्ति की कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेशभर में BJP की ऐतिहासिक जीत
नगर निगम चुनाव के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जा रहे हैं, जहां इन चुनावों में भी बीजेपी अच्छा खासा दम दिखाती नजर आ रही है। 51 जिलों में हो रहे इन चुनावों में अब तक 37 जिलों में बीजेपी के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, तो वहीं 10 जगहों पर कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications